खुशखबरी! नमो भारत के पैसेंजर्स को हर सफर में मिलेगी भारी छूट, बस करना होगा ये काम

Namo Bharat train ticket offer: नमो भारत ट्रेन के यात्री अब अपनी यात्रा के लिए एनसीएमसी कार्ड का उपयोग करके हर यात्रा पर 10% छूट का लाभ उठा सकते हैं.
खुशखबरी! नमो भारत के पैसेंजर्स को हर सफर में मिलेगी भारी छूट, बस करना होगा ये काम

Namo Bharat Train के पैसेंजर्स को अब उनकी हर यात्रा पर 10% की छूट मिलने वाली है. जी हां, NCRTC ने हाल ही में अपने कस्टमर्स के लिए लॉयल्टी पॉइंट प्रोग्राम के तहत इस नई स्कीम को लॉन्च किया है. जिसमें नमो भारत मोबाइल ऐप से खरीदे गए टिकटों पर पैसेंजर्स को छूट दी जा रही है. इसके साथ ही अब नमो भारत के पैसेंजर्स NCMC कार्ड पर भी 10 फीसदी की छूट मिलेगी.

क्या है NCRTC का लॉयल्टी पॉइंट प्रोग्राम?

लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत, यात्री एनसीएमसी कार्ड (NCMC Card) का उपयोग करके नमो भारत ट्रेनों में यात्रा पर खर्च किए गए प्रत्येक रुपये पर एक पॉइंट अर्जित करेंगे. प्रत्येक लॉयल्टी पॉइंट का मूल्य ₹0.10 (10 पैसे) है, और एकत्रित पॉइंट्स यात्री के एनसीएमसी खाते में जमा किए जाएंगे. उदाहरण के लिए, यदि कोई यात्री ₹100 यात्रा पर खर्च करता है, तो उसके एनसीएमसी खाते में 100 अंक (₹10 के बराबर) जमा किए जाएंगे. यह ऑफर किसी भी एनसीएमसी कार्ड पर उपलब्ध है. स्टेशन के टिकट काउंटर पर इन पॉइंट्स को रीडीम करा कर छूट का लाभ उठाया जा सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

नमो भारत दे रहा टिकट पर 10% की छूट

NCRTC ने हाल ही में लॉयल्टी पॉइंट्स प्रोग्राम की शुरूआत की है, जिसके अंतर्गत यात्रियों को ‘नमो भारत’ ऐप के ज़रिए खरीदे गए टिकटों पर 10% की छूट मिलती है. ऐप के ज़रिए डिजिटल क्यूआर टिकट खरीदने और एनसीएमसी कार्ड के इस्तेमाल पर छूट देने की इस पहल का उद्देश्य न केवल यात्रियों को वित्तीय लाभ प्रदान करना है, बल्कि पेपरलेस टिकटिंग के साथ यात्रा को सुव्यवस्थित बनाना और एक स्वच्छ, सतत भविष्य में योगदान देना भी है.

लॉयल्टी प्रोग्राम नमो भारत ट्रेनों के नियमित यात्रियों को लाभ पहुंचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे उन्हें हर यात्रा के साथ बचत का लाभ प्रदान किया जाए. नमो भारत के नियमित यात्री, प्रत्येक यात्रा के साथ एकत्रित लॉयल्टी बोनस को अनलॉक कर उसे किफ़ायती बना सकते हैं.

नए यूजर्स को 500 लॉयल्टी पॉइंट!

यात्रियों के अधिक कुशल और आरामदायक यात्रा अनुभव के लिए उन्हे नमो भारत मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. ऐप के हर नए उपयोगकर्ता को एप डाउनलोड करने पर ₹50 (500 लॉयल्टी पॉइंट्स के बराबर) मिलते हैं. इसके अतिरिक्त, उपयोगकर्ता दूसरों को ऐप रेफ़र करके अतिरिक्त 500 लॉयल्टी पॉइंट्स भी कमा सकते हैं. रेफ़र करने वाले और रेफ़री दोनों को ₹50 (500 लॉयल्टी पॉइंट के बराबर) मिलेंगे, जो उनके संबंधित खातों में जमा किए जाएँगे. अर्जित किए गए सभी लॉयल्टी पॉइंट्स क्रेडिट की तारीख से एक वर्ष के लिए वैध हैं, जो नियमित, सतत यात्रा और ऐप के साथ निरंतर जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं. नमो भारत ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर दोनों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है.

ये यात्री-केंद्रित पहल नमो भारत यात्रियों के लिए किफ़ायती, सुविधाजनक और समग्र यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने की NCRTC की निरंतर प्रतिबद्धता को उजागर करती हैं. ये आधुनिक, ज़िम्मेदार और कुशल परिवहन को बढ़ावा देने वाले अभिनव समाधानों को लागू करने के प्रति NCRTC के समर्पण को भी दर्शाते हैं.

RECOMMENDED

कुमार सूर्या

कुमार सूर्या

सीनियर सब एडिटर, ज़ी बिज़नेस डिजिटल

कुमार सूर्या, ज़ी बिज़नेस डिजिटल टीम में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) के पद पर काम करते हैं. जर्नलिज्म में

...Read More
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6