नमो भारत में मिलेगा मुफ्त सफर का मजा! बस टिकट खरीदते समय करना है ये काम

Namo Bharat के पैसेंजर्स को फ्री में ट्रेन जर्नी का मजा मिल सकता है. इसके लिए NRCTC ने एक लॉयल्टी पॉइंट्स प्रोग्राम शुरू किया है.
नमो भारत में मिलेगा मुफ्त सफर का मजा! बस टिकट खरीदते समय करना है ये काम

Namo Bharat ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक शानदार योजना शुरू की गई है. एनसीआरटीसी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) ने हाल ही में एक नया लॉयल्टी पॉइंट्स प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत यात्री अपनी यात्रा पर खर्च किए गए प्रत्येक रुपए पर एक लॉयल्टी पॉइंट अर्जित कर सकते हैं.

हर 1 रुपये पर 1 लॉयल्टी पॉइंट

पॉइंट्स न्यूनतम 300 तक जमा होने पर मुफ्त यात्रा के लिए रिडीम किए जा सकते हैं. यात्री नमो भारत ऐप का उपयोग करके डिजिटल क्यूआर टिकट बुक कर सकते हैं या फिर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) से भुगतान कर सकते हैं. हर एक रुपए के खर्च पर एक लॉयल्टी पॉइंट मिलेगा, जिसका मूल्य 10 पैसे होगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

कैसे होगा फ्री में सफर

उदाहरण के तौर पर, यदि कोई यात्री 100 रुपए का किराया चुकाता है, तो उसे 100 लॉयल्टी पॉइंट्स मिलेंगे, जिनकी कुल कीमत 10 रुपए होगी. यात्रियों को अपने लॉयल्टी पॉइंट्स बार-बार रिडीम करने में कोई कठिनाई न हो, इसके लिए एक साथ 5 ट्रिप्स तक रिडीम करने का प्रावधान रखा गया है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

7 दिन तक मिलेगा मौका

रिडीम की गई यात्राएं 7 दिनों तक मान्य रहेंगी. एनसीएमसी उपयोगकर्ता अपने संचित पॉइंट्स को टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम), टिकट रीडर या काउंटर पर चेक कर सकते हैं. यह सुविधा किसी भी बैंक या परिवहन प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए एनसीएमसी कार्ड के साथ उपलब्ध है.

कैसे चेक करें अपना पॉइंट?

वहीं, नमो भारत ऐप के माध्यम से टिकट बुक करने वाले यात्री आसानी से अपने पॉइंट्स देख और रिडीम कर सकते हैं. नए उपयोगकर्ताओं को नमो भारत ऐप डाउनलोड करने पर 50 (500 लॉयल्टी पॉइंट्स) का वेलकम बोनस मिलेगा. इसके अलावा, रेफरल प्रोग्राम के तहत उपयोगकर्ता अपने दोस्तों को ऐप रेफर कर सकते हैं और अतिरिक्त 500 लॉयल्टी पॉइंट्स अर्जित कर सकते हैं.

एनसीआरटीसी की यह पहल न केवल यात्रियों को आर्थिक रूप से लाभान्वित करेगी, बल्कि पेपरलेस टिकटिंग को भी बढ़ावा देगी. इसके माध्यम से यात्रियों को सुविधाजनक, सस्ती और पर्यावरण-अनुकूल यात्रा का अनुभव मिलेगा. नमो भारत ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है. नियमित यात्रियों के लिए यह प्रोग्राम एक बेहतरीन अवसर है, जिससे वे अपनी हर यात्रा पर बचत कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6