भारतीय रेलवे की इस रेलगाड़ी में कई देशों ने दिखाई रुचि, मिलेंगे निर्यात के बड़े ऑर्डर

देश की सबसे आधुनिक ट्रेन Train 18 की खूबियों और कीमत को देखते हुए कई देशों ने इस ट्रेन में रुचि दिखाई है. मेक इन इंडिया के तहत बनाई गई इस रेलगाड़ी में साउथ अमेरिका, सिंगापुर, थाईलैंड, चिली, पूर्वी यूरोप, यूएई सहित कई देशों ने इस रेलगाड़ी में रुचि दिखाई है.
भारतीय रेलवे की इस रेलगाड़ी में कई देशों ने दिखाई रुचि, मिलेंगे निर्यात के बड़े ऑर्डर

मेक इन इंडिया के तहत बनी इस ट्रेन में कई देशों ने दिखाई रुचि (फाइल फाेटो)

देश की सबसे आधुनिक ट्रेन Train 18 की खूबियों और कीमत को देखते हुए कई देशों ने इस ट्रेन में रुचि दिखाई है. मेक इन इंडिया के तहत बनाई गई इस रेलगाड़ी में साउथ अमेरिका, सिंगापुर, थाईलैंड, चिली, पूर्वी यूरोप, यूएई सहित कई देशों ने इस रेलगाड़ी में रुचि दिखाई है. दुनिया में 200 बिलियन डॉलर का इस तरह की ट्रेनों का बाजार है. अब तक इस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बहुत कम है. भारत अब तक अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए ही कोच बना पाता था. लेकिन भारतीय रेलवे में इस तरह के आधुनिक कोच और रेलगाड़ियां बनने से अंतररातष्ट्रीय बाजार में हिस्सेदारी बढ़ने की संभावना है.

मिल सकते हैं निर्यात के ऑर्डर
भारतीय रेलवे बोर्ड के सदस्य रोलिंग स्टॉक राजेश अग्रवाल ने एक वार्ता के दौरान कहा कि पिछले दो सालों में भारतीय रेलवे का उत्पादन काफी तेजी से बढ़ा है. वहीं हमने आधुनिक ट्रेनें भी बनाना शुरू कर दी हैं. उन्होंने बताया कि Train 18 के सफल परीक्षण के बाद पूरी दुनिया की रुचि इस रेलगाड़ी में बढ़ी है. उन्होंने बताया कि जल्द ही इस रेलगाड़ी को देश में चलाने की घोषणा होगी. साथ ही यह भी संभव है कि जल्द ही इस गाड़ी को निर्यात भी कर सकेंगे.

इतना होगा इस गाड़ी का किराया
खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मिलने पर इस रेलगाड़ी को जल्द ही नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाया जाएगा. हालांकि इस रेलगाड़ी में यात्रा करने के लिए रेल यात्रियों को अधिक पैसे खर्च करने होंगे. इस गाड़ी को शताब्दी रेलगाड़ियों की जगह पर चलाया जाना है. लेकिन इस गाड़ी का किराया शताब्दी रेलगाड़ियों से कीं अधिक होगा. इस गाड़ी का किराया गतिमान रेलगाड़ी के किराए के करीब हो सकता है. शताब्दी रेलगाड़ियों की तुलना में गतिमान एक्सप्रेस का किराया कहीं अधिक है. उदाहरण के तौर गतिमान एक्सप्रेस से दिल्ली से आगरा तक की यात्रा के लिए यात्रियों को चेयर कार श्रेणी में लगभग 750 रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास की श्रेणी में 1495 रुपये किराया देना होता है. वहीं भोपाल शताब्दी से यदि आप दिल्ली से आगरा तक की यात्रा करते हैं तो आपको चेयर कार श्रेणी के लिए 675 रुपये व एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1010 रुपये किराया देना होता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

रेल मंत्री ने ट्रेन 18 का किया निरीक्षण
रेल मंत्री पियूष गोयल ने हाल ही में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर Train 18 निरीक्षण किया. इस मौके पर रेल मंत्री ने बताया कि इस ट्रेन को जनवरी के दूसरे सप्ताह तक नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाया जा सकता है. इस गाड़ी को चलाने के लिए प्रधानमंत्री से समय मांगा गया है. समय मिलते ही इस गाड़ी को चलाने को ले कर आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी. यह ट्रेन लगभग 130 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलेगी. रास्ते में यह गाड़ी सिर्फ कानपुर व इलाहाबाद रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी. मात्र 08 घंटे में यह गाड़ी दिल्ली से वाराणसी पहुंचेगी. उसी दिन यह गाड़ी वाराणसी से वापस दिल्ली भी आएगी. वर्तमाना समय में रेलगाड़ियों को दिल्ली से वाराणसी की दूरी तय करने में औसतन 11 से 12 घंटे का समय लगता है. इस ट्रेन को चलाने को ले कर कमिश्नर रेलवे सेफ्टी की ओर से कुछ सुझाव दिए गए थे जिन पर रेलवे की ओर से काम किया जा रहा है. गौरतलब है कि Train 18 का परीक्षण दिल्ली इलाहाबाद रूट पर पहले की किया जा चुका है.

ट्रेन-18 का ये होगा रूट
इस रेलगाड़ी के रास्ते में बहुत कम स्टॉपेज होंगे. यह गाड़ी नई दिल्ली से चलने के बाद कानपुर और इलाहाबाद और फिर वाराणसी रेलवे स्टेशन पर रुकेगी. टी-18 को नई दिल्ली से इलाहाबाद के बीच दिल्ली हावड़ा रूट पर ही चलाया जाएगा. इसके बाद यह गाड़ी भदोही हो कर गुजरेगी. दरअसल, दिल्ली-हवाड़ा रूट पर गाड़ियों की संख्या पहले से ही मानकों से अधिक है. इसीलिए इस गाड़ी को इस रूट से चलाया जा रहा है.

सभी पैमानों पर पास हुई ट्रेन 18
कमिश्नर रेलवे सेफ्टी की ओर से नई दिल्ली से आगरा के बीच चलाई गई Train 18 लगभग सभी पैमानों पर पास हो गई है. कमिश्नर रेलवे सेफ्टी के अनुसार यह गाड़ी यात्रा के लिए काफी आरामदायक है. इस जांच के दौरान गाड़ी को 181 किलोमीटर प्रति घंटा की गति पर चलाया गया. जांच के बाद कमिश्नर रेलवे सेफ्टी काफी संतुष्ट दिखे. हालांकि उन्होंने गाड़ी में छोटे-मोटे सुधार करने की भी बात कही है.

जल्द ही देशभर में दिखेगी Train 18
Train 18 के बेहतरीन प्रदर्शन से उत्साहित रेल मंत्रालय ने 4 और T-18 ट्रेन बनाने का ऑर्डर दिया है. रेल मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में Train 18 को तैयार करने वाली रेलवे की चैन्नई स्थित कोच फैक्ट्री ICF को मार्च के पहले 4 और Train-18 ट्रेनें बनाने के ऑर्डर दिए गए हैं. इन रेलगाड़ियों को देश के विभिन्न हिस्सों में चलाया जाएगा.

टी-18 की खूबियां
टी-18 ट्रेन में यूरोप में चलने वाली आधुनिक गाड़ियों की तरह तमाम खूबियां हैं. यह रेलगाड़ी देश की पहली ट्रेन सेट है. इसमें इंजन लगाने की जरूरत नहीं है. पहले कोच में ड्राइवर के लिए अलग केबिन है. प्लेटफॉर्म से गाड़ी में चढ़ने के लिए ट्रेन में एक ऐसा प्लेटफॉर्म दिया गया है जो अपने-आप एडजस्ट हो जाता है. इस रेलगाड़ी का ऐरोडियानिमिक डिजाइन इसकी स्पीड बढ़ाने की मदद करता है. गाड़ी में कुल 16 कोच हैं, जिनमें 2 एक्जीक्यूटिव क्लास के कोच हैं.

इस ट्रेन में हैं ये सुविधाएं
एक्जीक्यूटिव क्लास के डिब्बों में 52 सीटें और अन्य कोचों में 78 सीटें हैं. इस रेलगाड़ी को शताब्दी रेलगाड़ियों की जगह पर चलाया जाएगा. इस ट्रेन में सभी डिब्बों में आपातकालीन टॉक-बैक यूनिट्स (जिससे यात्री आपातकाल में ट्रेन के क्रू से बात कर सकें) दिया गया है, साथ ही सीसीटीवी लगाए गए हैं, ताकि सुरक्षित सफर हो.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6