&format=webp&quality=medium)
नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने BHIM ऐप में एक नया फीचर जोड़ दिया है. (फाइल फाटो)
नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने BHIM ऐप में एक नया फीचर जोड़ दिया है. इस नए फीचर के जरिए आप अपनी किसी रेगुलर पेमेंट या एक निश्चित अंतरराल पर होने वाली पेमेंट को शिड्यूल कर सकते हैं. ऐसे में एक बार पेमेंट शिड्यूल करने के बाद आपको किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं. निर्धारित समय पर अपने आप आपके भुगतान ऐप के जरिए कर दिए जाएंगे.
ये है इस ऐप का अनोखा फीचर
भारत सरकार की ओर से लांच किए गए BHIM App में यूं तो कई खूबियां हैं. पर इस ऐप की सबसे बड़ी खूबी ये है कि आप यदि किसी ऐसे इलाके में हैं जहां इटरनेट नेटवर्क नहीं आ रहा है तो भी आप वहां से किसी भी बैंक खाते में पैसा भेज सकते हैं. इसके लिए आपको यूएसएसडी (USSD) आधारित मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करना होगा.
ऐसे कर सकते हैं बिना इंटरनेट के फंड ट्रांस्फर
सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में भीम ऐप डाउनलोड करना होगा. साथ ही ये देख लें कि ऐप में USSD प्लेटफार्म को भी अपग्रेड कर दिया गया है कि नहीं. इसके बाद आपको भीम ऐप पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. बैंक अकाउंटर को सिम कार्ड और स्मार्टफोन से जोड़ने के बाद आप भीम ऐप की मदद से फंड ट्रांस्फर कर सकते हैं.
करना होगा ये काम
आपको भीम ऐप में दो विकल्प मिलेंगे. यदि आप जहां हैं वहां इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है तो आप UPI के जरिए पैसे भेज सकते हैं. वहीं इंटरनेट नहीं आ रहा है तो USSD आधार मोबाइल बैंकिंग का ऑप्शन चुन सकते हैं.
ऐसे करें पेमेंट
बिना इंटनेट पैसे भजने के लिए सबसे पहले आपको *99# डायल करना होगा. डायल करने के साथ ही आपके फोन पर वेलकम का एक मैसेज आएगा और आपसे कुछ जानकारियां पूछी जाएंगी, इन जानकारियों में आपके बैंक का नाम आदि होगा. इसके साथ आपको Request money, Send money,My profile, Check balance, Pending requests, Transactions और UPI PIN जैसे विकल्प पूछे जाएंगे. ये प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको Send money के विकल्प को चुनना होगा. इसके बाद पेमेंट एड्रेस, मोबाइल नंबर, सेव्ड बेनिफिशियरी, IFSC कोड और एकाउंट नंबर डालना होगा. इसके बाद पैसे ट्रांस्फर हो जाएंगे.