Maha Kumbh 2025: मौनी अमावस्या के लिए रेलवे की खास तैयारी, श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी 150 स्पेशल ट्रेन

Maha Kumbh Special Trains 2025: प्रयागराज स्थित महाकुम्भ नगर में सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर करोड़ों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज रेल मंडल ने 150 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना तैयार कर ली है.
Maha Kumbh 2025: मौनी अमावस्या के लिए रेलवे की खास तैयारी, श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी 150 स्पेशल ट्रेन

Maha Kumbh Special Trains 2025: प्रयागराज स्थित महाकुम्भ नगर में सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर करोड़ों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज रेल मंडल ने 150 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना तैयार कर ली है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. रेलवे के सीनियर PRO अमित मालवीय ने कहा कि मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज रेलवे 150 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेन चलाएगा. उनके अनुसार सबसे अधिक रेलगाड़ियां प्रयागराज जंक्शन से चलेंगी, इसके अलावा मण्डल के अन्य स्टेशनों से दिशावार स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया जाएगा.

पहली बार किसी एक स्टेशन से चलेंगी 150 स्पेशल ट्रेनें

उन्होंने बताया कि इसके अलावा नियमित ट्रेन का संचालन भी समय अनुसार किया जाएगा. उन्होंने बताया कि किसी स्टेशन से एक दिन में 150 से अधिक स्पेशल ट्रेन का संचालन करना अपने आप में एक कीर्तिमान होगा. मालवीय का कहना था कि कुम्भ 2019 में मौनी अमावस्या के पर्व पर लगभग 85 मेला स्पेशल ट्रेनों का ही संचालन हुआ था.

Add Zee Business as a Preferred Source

प्रयागराज रेल मण्डल ने चलाई 101 मेला स्पेशल ट्रेन

मालवीय ने दिव्य-भव्य महाकुम्भ 2025 में श्रद्धालुओं के सभी रिकार्ड ध्वस्त होने का दावा करते हुए कहा कि मकर संक्रांति के पहले अमृत स्नान के दिन लगभग 3.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया, जिनके लिए प्रयागराज रेल मण्डल ने 101 मेला स्पेशल ट्रेन चलाई थी और यह अपने आप में एक रिकार्ड था.

10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु करेंगे संगम स्नान

मालवीय का कहना है कि इसी के अनुरूप रेल प्रशासन महाकुम्भ के सबसे बड़े अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या के लिए भी तैयारियां कर रहा है. मेला प्राधिकरण का अनुमान है कि मौनी अमावस्या के दिन 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम स्नान करेंगे. PRO ने कहा कि उनमें से दस से बीस फीसदी श्रद्धालुओं के ट्रेन से आने का अनुमान है जिनके लिए प्रयागराज रेल मंडल ने पूरी तैयारियां कर ली हैं.

सीनियर PRO ने बताया कि रेलगाड़ियों के आवागमन के साथ यात्रियों के ठहरने और सही ट्रेनों तक पहुंचने के लिए ‘कलर कोडिंग’ के आधार पर टिकट और अतिरिक्त आश्रय स्थलों का प्रबंध कर लिया गया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6