रेलवे सेफ्टी में बड़ा कदम! दिल्ली-PWL रूट पर शुरू हुआ KAVACH 4.0 सिस्टम

भारतीय रेलवे ने दिल्ली-PWL रूट पर कवच 4.0 सिस्टम सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है. इस परियोजना के तहत 21.6 रूट किलोमीटर सेक्शन, 1200 से ज्यादा पहचान टैग, 4 संचार टावर और ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क लगाया गया है.
रेलवे सेफ्टी में बड़ा कदम! दिल्ली-PWL रूट पर शुरू हुआ KAVACH 4.0 सिस्टम

रेलवे की बड़ी तैयारी, इस रूट पर शुरू हुआ कवच 4.0 सिस्टम (फाइल फोटो)

भारतीय रेलवे ने सुरक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उत्तरी रेलवे के दिल्ली-PWL रूट पर कवच 4.0 सिस्टम को सफलतापूर्वक शुरू कर दिया गया है. यह सिस्टम नई दिल्ली (एक्स) से जंक्शन केबिन सेक्शन तक लागू किया गया है.

इस उपलब्धि के साथ नॉर्दर्न रेलवे का TKJ-PWL सेक्शन अब पूरी तरह कवच सिस्टम के दायरे में आ गया है. हालांकि नई दिल्ली स्टेशन को अभी इसमें शामिल नहीं किया गया है. रेलवे के लिए यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि कवच सिस्टम ट्रेन सुरक्षा को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

क्या है कवच सिस्टम?

कवच भारतीय रेलवे का स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा सिस्टम है. इसका उद्देश्य ट्रेन टक्कर जैसी घटनाओं को रोकना और रेल संचालन को ज्यादा सुरक्षित बनाना है. यह सिस्टम लोको पायलट को सिग्नल और रफ्तार से जुड़ी जानकारी तुरंत देता है और जरूरत पड़ने पर ट्रेन को अपने आप रोक भी सकता है.

इस परियोजना में क्या-क्या हुआ?

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस सेक्शन में कुल 21.6 रूट किलोमीटर और 86 ट्रैक किलोमीटर को कवच सिस्टम के तहत कवर किया गया है.

इसके अलावा TKD, OKA, NZM और TKJ समेत 4 बड़े स्टेशनों पर स्टेशन ट्रेन टक्कर बचाव प्रणाली लगाई गई है. रेलवे ने इस सेक्शन में 1200 से ज्यादा रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान टैग लगाए हैं, जिससे ट्रेनों की सही लोकेशन ट्रैक की जा सकेगी.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

बड़े स्तर पर परीक्षण और नेटवर्क तैयार

  • कवच सिस्टम के लिए 1326 रिले वायरिंग और परीक्षण का काम किया गया. साथ ही 653 कवच रूट्स का फैक्ट्री परीक्षण और 2510 कवच सिग्नल संयोजन का साइट परीक्षण पूरा किया गया.
  • रेलवे ने बेहतर संचार व्यवस्था के लिए 4 संचार टावर भी लगाए हैं. इसके अलावा सेक्शन में 42 किलोमीटर लंबा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क भी तैयार किया गया है.
  • रेलवे ने नई दिल्ली कंट्रोल में नेटवर्क प्रबंधन प्रणाली की भी व्यवस्था की है, जिससे पूरे सिस्टम की निगरानी और संचालन बेहतर तरीके से किया जा सकेगा.
  • रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कवच 4.0 का यह विस्तार भविष्य में ट्रेन सुरक्षा और संचालन क्षमता बढ़ाने में बड़ा योगदान देगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6