सावन के पहले दिन से Namo Bharat ने कर दिया ऐसा काम, सिर्फ शिवभक्तों को नहीं... पूरे दिल्ली-NCR को होगा आराम

Kanwar Yatra 2025: सावन का पावन महीना आज से शुरू हो चुका है. ऐसे में कांवड़ यात्रा को देखते हुए NCRTC ने हर 15 नहीं 10 मिनट में नमो भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया है.
सावन के पहले दिन से Namo Bharat ने कर दिया ऐसा काम, सिर्फ शिवभक्तों को नहीं... पूरे दिल्ली-NCR को होगा आराम

Kanwar Yatra 2025: सावन के पावन महीने में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए यात्रा करते हैं. दिल्ली-मेरठ और आसपास से बड़े स्तर पर श्रद्धालु कांवड़ लाते हैं. इस बार 11 जुलाई, शुक्रवार से सावन महीने की शुरुआत हो रही है. ऐसे में यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एनसीआरटीसी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) ने नमो भारत (NAMO Bharat) की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने का फैसला किया है.

हर 10 मिनट में मिलेगी एक ट्रेन

11 जुलाई से न्यू अशोक नगर और मेरठ साउथ के बीच परिचालित कॉरिडोर पर NAMO Bharat ट्रेन की फ्रीक्वेंसी बढ़ा दी गई है. कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत ट्रेन 15 मिनट के बजाय 10 मिनट के अंतराल पर चलेगी. ये सुविधा सुबह 8 से 11 बजे तक और शाम को 5 बजे से 8 बजे के लिए यात्रियों को मिलेगी. ये सेमी हाई स्पीड ट्रेन फिलहाल 11 स्टेशनों के बीच 55 किलोमीटर के सेक्शन पर दौड़ रही है, जिसकी राइड्स का आंकड़ा 1.25 करोड़ के भी पार पहुंच गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

सड़कों पर बढ़ता है दबाव

कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली से लेकर हरिद्वार तक सड़कों पर वाहनों का दबाव भी काफी बढ़ जाता है. भारी वाहनों और बसों का मेरठ में प्रवेश भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया जाता है. ऐसे में नमो भारत की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने से मेरठ और आसपास के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. ऐसी आशा है कि मेरठ और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग कांवड़ यात्रा के दौरान इस ट्रेन की सुविधा का लाभ उठाएंगे.

तेजी से चल रहा नमो भारत और मेरठ मेट्रो का काम

मेरठ में इस समय नमो भारत और मेरठ मेट्रो से जुड़े कार्य भी प्रगति पर हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनके हरसंभव सहयोग के लिए एनसीआरटीसी सभी जरूरी कदम उठा रहा है. मेरठ में साइट्स व स्टेशनों को सुरक्षित बनाए रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी. यातायात प्रबंधन के तहत प्रमुख स्थलों पर एनसीआरटीसी की ओर से ट्रैफिक मार्शल तैनात किए जा रहे हैं. सभी स्टेशनों और उनके आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था है.

NAMO Bharat अलाइनमेंट से गुजरने वाली सड़कों पर गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कर दी गई है और शेष कार्य को भी पूरा किया जा रहा है. इस दौरान सड़कों पर निर्माण गतिविधि नहीं की जाएगी, विशेषकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में. स्टेशन के पास या साइट के आसपास वाहन पार्क नहीं किए जाएंगे. एनसीआरटीसी हरसंभव तरीके से स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के सहयोग और सुरक्षा के लिए प्रयासरत है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6