&format=webp&quality=medium)
IRCTC श्री रामायाण यात्रा नाम से एक खास टूर पैकेज लाया है (फाइल फोटो)
भारतीय रेलवे का उपक्रम IRCTC एक बार फिर टूरिस्ट ट्रेन श्री रामायण एक्सप्रेस को लॉन्च करने जा रहा है. श्री रामायण एक्सप्रेस ट्रेन को 3 नवंबर को जयपुर से शुरू किया जाएगा. यह ट्रेन भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों जैसे अयोध्या, वाराणसी, नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर, वाराणसी, प्रयाग, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, रामेश्वरम और मदुरै की यात्रा कराएगी. इस टूर पैकेज का नाम SHRI RAMAYAN YATRA रखा गया है.
इन स्टेशनों से कर सकेंगे यात्रा
श्री रामयाण एक्सप्रेस के जयपुर से चलने के बाद रास्ते में अलवर, रेवाड़ी, दिल्ली सफ्दरजंग, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ रेलवे स्टेशनों से यात्री इस ट्रेन में बोर्ड कर सकेंगे. इसके बाद ट्रेन अयोध्या और फिर सीतामढ़ी के लिए चलेगी. ये ट्रेन 16 नवंबर को मदुरै से वापसी के लिए चलेगी और 19 नवंबर को जयपुर पहुंचेगी.
ये होगा किराया
श्री रामयाण एक्सप्रेस में यात्रा करने के लिए एक यात्री से 16,065 रुपये किराया लिया जाएगा. इसमें सफर के दौरान वेज खाना जिसमें ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर शामिल हांगे मिलेगा. रास्तें में धर्मशाला में रात में रुकने की व्यवस्था होगी. रास्ते में साइट सीन के लिए जीन गाड़ियों का इस्तेमाल होगा वो पूरी तरह से नॉन एसी गाड़ियां होंगी.
ऐसे करें बुकिंग
श्री रामयाण एक्सप्रेस में यात्रा करने के लिए यात्रियों को IRCTC की वेबसाइट पर जा कर बुकिंग करानी होगी. इसके अलावा IRCTC के बुकिंग ऑफिसों में जा कर टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर के जरिए भी बुकिंग कराई जा सकती है.
श्रीलंका घूमने का भी है ऑफर
IRCTC, SHRI RAMAYAN YATRA टूर पैकेज के तहत श्रीलंका घूमने का ऑप्शन भी दे रही है. इस पैकेज के तहत 40 लोग श्रीलंका घूमने जा सकते हैं. इसके लिए 36,950 रुपये का चार्ज अलग से देना होगा. इस पैकेज में यात्रियों को कैंडी, नुवारा इलिया, कोलंबो और नेगोंबो घुमाया जाएगा.