&format=webp&quality=medium)
IRCTC केरल के लिए एक आकर्षक टूर पैकेज लाया है. (फाइल फोटो)
अगर आप केरल घूमने जाने का प्लान बना रह हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. IRCTC केरल के लिए एक आकर्षक टूर पैकेज लाया है. इस पैकेज का नाम Celestial Kerala रखा गया है. यह टूर पैकेज 05 रात और 06 दिन का होगा.
इन जगहों पर घुमाया जाएगा
इस पैकेज के तहत टूर मुंबई से शुरू होगा. मुंबई से टूर शुरू होने के बाद यात्रियों को कोचीन और मुन्नार घुमाया जाएगा. इसके बाद यात्रियों को थेक्कडी और कुमारकोम घुमाते हुए वापस कोचीन ले जाया जा सकेगा. कोचीन से पर्यटकों को मुंबई ले जाया जाएगा.
यह होगा शिड्यूल
यह टूर पैकेज 21 सितम्बर से 19 अक्टूबर 2019 तक चलेगा. पर्यटकों को मुंबई से सुबह 10.45 बजे गो एयर की फ्लाइट G8 347 से कोची ले जाया जाएगा. यह फ्लाइट 12.55 बजे कोची पहुंचेगी. वापसी में कोची से गो एयर की उड़ान संख्या G8 345 से रात 80.5 बजे पर्यटकों को रवाना किया जाएगा और यह उड़ान मुंबई में यात्रियों को रात 10.15 बजे छोड़ेगी.
ये होगा किराया
मिलेंगी ये सुविधाएं