&format=webp&quality=medium)
IRCTC दक्षिण भारत घूमने के लिए लाया शानदार टूर पैकेज (फोटो - रॉयटर्स )
अगर आप दक्षिण भारत घूमने के साथ ही बालाजी के दर्शन के लिए जाने की सोच रहे हैं तो IRCTC आपके लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. इस टूर पैकेज का नाम Dakshin Bharat Yatra with Balaji Darshan रखा गया है. ये टूर पैकेज Bharat Darshan Tourist Train के तहत चलाया जाएगा.
इन जगहों पर ले जाया जाएगा
इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को तिरुचिरापल्ली (Tiruchirapalli), तंजावुर (Thanjavur), रामेश्वरम (Rameswaram), मदुरै (Madurai), कन्याकुमारी (Kanyakumari), त्रिवेंद्रम (Trivandrum), महाबलीपुरम (Mahabalipuram), कांचीपुरम (Kanchipuram), तिरुपति बालाजी (Tirupati Balaji) और श्रीकालहस्ती (Srikalahasthi) ले जाया जाएगा.
इन जगहों से कर सकेंगे बोर्डिंग
ये भारत दर्शन टूरिस्ट ट्रेन 11.11.2020 को नांदेड से सुबह 11:30 बजे चलेगी. यात्री नांदेड़, परभणी, परली, लातूर रोड, बीदर, विकाराबाद जंक्शन, लिंगमपल्ली, सिकंदराबाद, महबूबनगर, कर्नलटाउन, गूटी, येरगुंटला, कडप्पा और रेनीगुंटा से इस ट्रेन में बोर्डिंग कर सकेंगे.
इतना है किराया
इस टूर के लिए यात्रियों को दो पैकेज दिए जा रहे हैं. स्टैंडर्ड क्लास के लिए एक यात्री को 10395 रुपये कराया देने होंगे. इस पैकेज में यात्री स्लीपर में सफर करेंगे. वहीं कंफर्ट क्लास के लिए 12705 रुपये किराए के तौर पर देने होंगे. इस पैकेज में यात्री को 3एसी में सफर कराया जाएगा. पांच साल के बच्चे के लिए टिकट के पैसे नहीं देने होंगे.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
इन बातों का रखें ध्यान