&format=webp&quality=medium)
5 आसान ट्रिक्स जिनसे आप लोअर बर्थ (Lower Berth) और मनचाही सीट पा सकते हैं( फाइल फोटो)
ट्रेन का सफर हो और मनपसंद सीट न मिले, तो आधे सफर का मजा किरकिरा हो जाता है.स्पेशल तब जब अगर आप लंबे सफर पर जा रहे हैं या आपके साथ घर के सीनियर सिटीजन सफर कर रहे हैं, तो 'लोअर बर्थ' (Lower Berth) किसी वरदान से कम नहीं लगती.असल में अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उन्होंने टिकट तो बहुत पहले बुक की थी, लेकिन रेलवे ने उन्हें सबसे ऊपर वाली सीट पकड़ा दी.
असल में भारतीय रेलवे का सीट अलॉट करने का सिस्टम पूरी तरह से ऑटोमैटिक है, जो एक एल्गोरिदम पर काम करता है.लेकिन, क्या आप जानते हैं कि IRCTC की वेबसाइट और ऐप पर कुछ ऐसे फीचर्स हैं, जिन्हें अगर आप सही से यूज करते हैं तो फिर आपकी पसंद की सीट मिलने की संभावना 90% तक बढ़ जाती है.चलिए फिर आइए जानते हैं वो स्टेप्स, जो आपके सफर तो आरामदायक बना सकते हैं.
ज्यादातर लोग टिकट बुक करते समय पैसेंजर की डिटेल भरने में वक्त बर्बाद करते हैं. असल में तब तक पसंदीदा सीटें बुक हो चुकी होती हैं। इसका सबसे अच्छा समाधान 'मास्टर लिस्ट' है'.
जी हां अपने IRCTC अकाउंट में लॉगिन करें और 'My Account' सेक्शन में जाकर 'My Master List' पर क्लिक करें. फिर यहां अपने परिवार के सदस्यों के नाम, उम्र और उनकी 'बर्थ प्रेफरेंस' (जैसे Lower Berth) पहले से ही सेव कर लें.
ऐसे में इससे फायदा यह होगा कि बुकिंग के वक्त आपको नाम टाइप नहीं करना पड़ेगा और सिस्टम को पहले से पता होगा कि आपको कौन सी सीट चाहिए.
टिकट बुक करते समय जब आप पैसेंजर की डिटेल भरते हैं, तो फिर नाम के ठीक नीचे 'Berth Preference' का एक ड्रॉप-डाउन मेन्यू आता है.असल में कई लोग इसे 'No Preference' पर छोड़ देते हैं, तो फिर अगर आपको निचली सीट चाहिए, तो यहां 'Lower' जरूर चुनें. हालांकि यह गारंटी नहीं है, लेकिन सिस्टम खाली सीट होने पर सबसे पहले आपकी इसी पसंद को चेक करता है.
तो अगर आप अपने माता-पिता या किसी बुजुर्ग के लिए टिकट बुक कर रहे हैं, तो General कोटे के बजाय Lower Berth/Sr. Citizen कोटे को चुन सकते हैं.
असल में नियम ये है कि पुरुषों के लिए उम्र 60 साल या उससे ज्यादा और महिलाओं के लिए 45 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए.तो फिर इस कोटे को चुनने पर रेलवे का सिस्टम प्राथमिकता के आधार पर बुजुर्गों को लोअर बर्थ ही अलॉट कर सकता है.
असल में पैसेंजर डिटेल वाले पेज पर नीचे 'Other Preferences' या 'Reservation Choice' का ऑप्शन होता है. जी हां यहां आपको एक ऑप्शन मिलता है Book only if at least one lower berth is allotted (तभी बुक करें जब कम से कम एक निचली सीट मिले).
तो साफ है रि अगर आप इस पर टिक करते हैं, तो सिस्टम तभी टिकट कंफर्म करेगा जब आपके ग्रुप में किसी एक को लोअर बर्थ मिल रही होगी. अगर लोअर बर्थ खाली नहीं होगी, तो आपका पैसा नहीं कटेगा और टिकट बुक नहीं होगी.जी हां इससे आप बिना बात की 'अपर बर्थ' मिलने से बच सकते हैं.
जी हां अक्सर परिवार के साथ सफर करते समय सीटें अलग-अलग कोच में मिल जाती हैं, जिससे पूरा मजा खराब हो जाता है. इससे बचने के लिए Other Preferences सेक्शन में जाकर Book only if berths are allotted in the same coach वाले बॉक्स को टिक कर दें.
यह भी पढ़ें: ट्रेन में की ये एक छोटी सी गलती तो पहुंच जाएंगे सीधे जेल, भारतीय रेलवे के ये काम के नियम आज ही जान लें
इससे आपकी और आपके परिवार की सभी सीटें एक ही डिब्बे में मिलेंगी. लेकिन याद रखें कि अगर आप चाहते हैं कि आपको आपकी पसंद की ही सीट मिले, तो कोशिश करें कि यात्रा की तारीख से काफी पहले टिकट बुक करें. इतना समध लें कि जितनी ज्यादा सीटें खाली होंगी, सिस्टम आपकी 'प्रेफरेंस' को उतनी ही आसानी से स्वीकार कर पाएगा, तो अगली बार जब भी IRCTC पर लॉगिन करें, इन ट्रिक्स को आजमाना न भूलें.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)