&format=webp&quality=medium)
IRCTC भारत दर्शन पैकेज के तहत कराएगा इन जगहों की यात्रा (फाइल फोटो)
रेलवे का उपक्रम IRCTC हजूर साहिब नांदेड, नानक झीरा साहिब व हैदराबाद के लिए विशेष भारत दर्शन ट्रेन चलाने जा रहा है. इस टूर पैकेज का नाम HUZUR SAHIB NANDED & NANAK JHIRA SAHIB BIDAR YATRA रखा गया है. इस टूर पैकेज के तहत यात्रा 22 मई से शुरू की जा रही है. ऐसे में इस पैकेज के तहत जल्द रजिस्ट्रेशन कराएं.
यहां से की जा सकती है ट्रेन में बोर्डिंग
रेलवे की ओर से शुरू किए गए इस पैकेज के तहत चलाई गई रेलगाड़ी में यात्री अमृतसर, जलंधर, लुधियाना, खन्ना, सरहिंद, राजपुरा जंग्शन, अम्बाला कैंट, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली सफदरजंग, आगरा कैंट, ग्वालियर व झांसी रेलवे स्टेशनों से बोर्डिंग कर सकते हैं. अमृतसर से इस ट्रेन में 22 मई को दोपहर 12 बजे तक बोर्डिंग की जा सकती है. इसके बाद यह ट्रेन चला दी जाएगी.
ये है इस टूर पैकेज का शुल्क
इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को प्रति व्यक्ति 7560 रुपये का शुल्क देना होगा. इस शुल्क में यात्री रास्ते में ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर भी दिया जाएगा. यह टूर पैकेज 22 मई को शुरू होगा और 29 मई को खत्म होगा.
इस पैकेज के तहत मिलेंगी ये सुविधांए
इस पैकेज के तहत यात्रियों को स्पीपर क्लास में यात्रा करायी जाएगी
रास्ते में रुकने पर नॉन एसी डॉरमेट्री व धर्मशाला उपलब्ध होगी
रास्ते में साइट सीन के लिए नॉन एसी 55 सीट वाली बस का प्रयोग होगा
यात्रियों को खाना पूरी तरह शाकाहारी दिया जाएगा
रास्ते में यात्रियों को पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी