&format=webp&quality=medium)
IRCTC गोवा और दक्षिण भारत घूमने के लिए लाया आकर्षक टूर पैकेज (फोटो - रॉयटर्स)
कोरोना वायरस महामारी के चलते हुए लॉकडाउन से बोर हो चुके हैं और लॉकडाउन में राहत के बाद आप दक्षिण भारत और गोवा घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो IRCTC आपके लिए बेहद आकर्षक टूर पैकेज लेकर आया है. इस टूर पैकेज का नाम Heritage of Karnataka & Goa(SZBD382) रखा गया है.
इन जगहों पर घुमाने ले जाया जाएगा
इस टूर पैकेज के तहत मैसूर यात्रियों को (Mysore), कूर्ग (Coorg), हसन (Hassan), बेलूर (Belur), हैलेबिड (Halebid), होसपेट (Hospet), गोवा (Goa) घुमाने ले जाया जाएगा.
यहां से कर सकेंगे बोर्डिंग
भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन के तहत इस टूर पैकेज के लिए ट्रेन 08.10.2020 को रात 03:00 बजे तिरुनेलवेली रेलवे स्टेशन से चलेगी. इस ट्रेन में तिरुनेलवेली, त्रिवेंद्रम सेंट्रल, कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम टाउन, त्रिशूर, शोरनूर जंक्शन, कोझीकोड, कन्नूर, कासरगोड, मंगलौर जंक्शन स्टेशनों से बोर्डिंग की जा सकेगी. टूर पैकेज में कोरोना महामारी के चलते कुछ बदलाव किए जा सकते हैं.
बेहद आकर्षक है किराया
रेलवे ने इस टूर पैकज का किराया बेहद आकर्षक रखा है. एक यात्री को इस टूर पैकेज के लिए 7,875 रुपये किराया देना होगा. ये टूर पैकेज के लिए टिकट IRCTC की वेबसाइट https://www.irctctourism.com या IRCTC के रीजनल या जोनल ऑफिस के जरिए बुक किया जा सकता है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
इस टूर पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं