IRCTC ने बुद्धा सर्किट टूरिस्ट ट्रेन चलाने का ऐलान किया, यहां देखें पूरी डीटेल

IRCTC ने 2019-20 सीजन के लिए बुद्धा सर्किट टूरिस्ट ट्रेन चलाने का ऐलान कर दिया है. ये ट्रेन 19 से 26 अक्टूबर 2019 तक चलाई जाएगी. इस ट्रेन में बुकिंग कराने वाले यात्रियों को बौद्ध गया, राजगीर, नालंदा, सारनाथ, वाराणसी, लुंबिनी, कुशीनगर, श्रावस्ती और आगरा में घुमाया जाएगा.
IRCTC ने बुद्धा सर्किट टूरिस्ट ट्रेन चलाने का ऐलान किया, यहां देखें पूरी डीटेल

IRCTC ने बुद्ध सर्किट ट्रेन का शिड्यूल जारी किया (फाइल फोटो)

IRCTC ने 2019-20 सीजन के लिए बुद्धा सर्किट टूरिस्ट ट्रेन चलाने का ऐलान कर दिया है. ये ट्रेन 19 से 26 अक्टूबर 2019 तक चलाई जाएगी. इस ट्रेन में बुकिंग कराने वाले यात्रियों को बौद्ध गया, राजगीर, नालंदा, सारनाथ, वाराणसी, लुंबिनी, कुशीनगर, श्रावस्ती और आगरा में घुमाया जाएगा.

इस पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं

बुद्धिष्ट सर्किट टूरिस्ट ट्रेन में बुकिंग कराने वाले यात्रियों को खास LHB रेक की ट्रेन में ले जाया जाएगा. इस ट्रेन में 92 फस्ट एसी की सीट और 60 सेकेंड एसी की सीट होंगी. इस ट्रेन में 64 लोगों की एक साथ डाइनिंग की व्यवस्था के लिए एक डाइनिंग कार होगी. ट्रेन में एक पैंट्री कार भी मौजूद होगी जो यात्रियों को उनकी मांग के अनुसार खाना उपलब्ध कराएगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

डिजिटल लॉकर में सुरक्षित रहेगा सामान

इस ट्रेन को खास विनायल रैपिंग से सजाया गया है. वहीं ट्रेन में यात्रियों के कीमती सामान की सुरक्षा के लिए डिजिटल लॉकर दिया गया है. ट्रेन में फुट मसाज, बेहतरीन किचन दिए गए हैं. ट्रेन में आग लगने की घटना से बचाने के लिए स्कोक डिटेक्शन सिस्टम लगाया गया है. यात्री खूबसूरत यात्रा का मजा ले सकें इसके लिए सिंगल सिटेट सोफा के साथ सिटिंग एरिया बनाए गए हैं. अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की जरूरत को देखते हुए इस ट्रेन में हर सुविधा दी गई है.

सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

ट्रेन में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड लगाए गए हैं. हर कोच में एक गार्ड मौजूद होगा. साथ ही ट्रेन में जगह - जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हएु हैं जिनके जरिए पूरी ट्रेन की निगरानी की जाती है ताकि यात्रियों को बेहतर सुरक्षा मिल सके.

ये होगा किराया
इस ट्रेन में बुकिंग कराने के लिए AC- 1st Class में बुकिंग कराने पर 1,23,900 रुपये (per couple) किराया देना होगा. वहीं AC- 2 Tier में टिकट बुक कराने पर 1,01,430 रुपये (per couple) किराया देना होगा. इस पैकेज में साथी के किराए पर 50 फीसदी की छूट दी जा रही है. अगर आपके साथ बच्चा है तो आपको 05 से 12 साल तक की उम्र के बच्चे के लिए 50 फीसदी किराया देना होगा. बच्चे को इस पैकेज में अलग से सीट मिलेगी. इस टूर पैकेज की बुकिंग आप Leave Travel Concession(LTC) के तहत भी करा सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6