IRCTC New Rules: अब बिना कैंसिलेशन चार्ज दिए बदल सकेंगे ट्रेन जर्नी की डेट, नए साल में पैसेंजर्स को मिलेगा ये खास फीचर!

IRCTC New Rules: भारतीय रेलवे जनवरी 2026 से एक नई सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत यात्री अपने कन्फर्म टिकट की यात्रा तिथि ऑनलाइन बदल सकेंगे. अब कैंसिलेशन की जरूरत नहीं होगी और कोई चार्ज नहीं लगेगा.
IRCTC New Rules: अब बिना कैंसिलेशन चार्ज दिए बदल सकेंगे ट्रेन जर्नी की डेट, नए साल में पैसेंजर्स को मिलेगा ये खास फीचर!

IRCTC New Rules: ट्रेन यात्रियों के लिए एक शानदार खबर आई है. अब अगर किसी वजह से आपका सफर बदल जाता है तो टिकट कैंसिल कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. रेल मंत्रालय जल्द ही एक नई सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत यात्री अपनी कन्फर्म ट्रेन टिकट की यात्रा तिथि को ऑनलाइन बदल सकेंगे, वो भी बिना किसी कैंसिलेशन चार्ज के. यह सुविधा जनवरी 2026 से लागू की जाएगी. रेलवे मंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह कदम यात्रियों को और अधिक लचीला और सुविधाजनक यात्रा अनुभव देने के उद्देश्य से उठाया गया है.

नई सुविधा में क्या मिलेगा खास?

नई प्रणाली के तहत यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी कि वे अपने कन्फर्म टिकट की यात्रा तिथि (Travel Date) ऑनलाइन बदल सकेंगे. अब टिकट कैंसिल करके नया टिकट बुक कराने की जरूरत नहीं होगी. अगर नई तिथि पर सीट उपलब्ध है, तो यात्री यात्रा तिथि बदल सकेंगे. अगर किराया बढ़ा है, तो केवल किराए का अंतर (Fare Difference) भरना होगा. अगर किराया समान या कम है, तो कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं देना होगा. अगर नई तिथि पर सीट नहीं है, तो रीशेड्यूलिंग प्रोसेस नहीं होगा.

अभी क्या है मौजूदा सिस्टम?

वर्तमान में यदि किसी यात्री को अपनी यात्रा योजना में बदलाव करना होता है, तो उसे टिकट कैंसिल करना पड़ता है और नया टिकट बुक करना पड़ता है.

इसमें भारी चार्ज कटता है. ट्रेन के प्रस्थान से 48 से 12 घंटे पहले कैंसिल करने पर 25% राशि कट जाती है. 12 घंटे से कम समय में कैंसिल करने पर 50% तक की राशि कट जाती है. नई सुविधा आने के बाद इन कैंसिलेशन लॉसेस से छुटकारा मिलेगा और यात्री बिना नुकसान के अपनी यात्रा तिथि बदल सकेंगे.

किन यात्रियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?

यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी जो अक्सर यात्रा करते हैं या जिनकी योजनाएं आखिरी वक्त में बदल जाती हैं. रेलवे का यह कदम डिजिटल सर्विसेज़ को और मजबूत बनाने की दिशा में है, जिससे यात्रियों को एक स्मूद और परेशानी-रहित यात्रा अनुभव मिले.

कब से लागू होगी नई सुविधा?

रेलवे बोर्ड के मुताबिक, यह सुविधा जनवरी 2026 से शुरू की जाएगी. हालांकि, इसके नियम, पात्रता और विस्तृत प्रक्रिया की जानकारी जल्द ही IRCTC और रेलवे मंत्रालय की वेबसाइट पर दी जाएगी.

रेलवे मंत्रालय का बयान

रेलवे मंत्रालय ने कहा, इस सुविधा का उद्देश्य यात्रियों को फ्लेक्सिबिलिटी देना है ताकि उन्हें टिकट कैंसिल करने की झंझट में न पड़ना पड़े. अब वे सिर्फ एक क्लिक में अपनी यात्रा तिथि बदल पाएंगे और कैंसिलेशन चार्ज से बच सकेंगे.”

कैसे काम करेगा नया सिस्टम?

  • यात्री IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप में लॉगिन करेंगे.
  • Reschedule Journey Date” का विकल्प चुनेंगे.
  • नई यात्रा तिथि और ट्रेन सेलेक्ट करेंगे.
  • अगर सीट उपलब्ध है, तो रीशेड्यूलिंग तुरंत हो जाएगी.
  • अगर किराया ज्यादा है, तो सिर्फ किराए का अंतर पेमेंट करना होगा.

रेलवे की नई पहल से बदलेगा ट्रैवल अनुभव?

यह नया कदम रेलवे की डिजिटल इंडिया मिशन के अनुरूप है. इससे यात्रियों को अब कैंसिलेशन झंझट, रिफंड देरी और पैसे कटने की चिंता से छुटकारा मिलेगा. रेलवे का उद्देश्य है कि अब ट्रेन यात्रा एयरलाइन जैसी फ्लेक्सिबल और स्मार्ट बन सके.

FAQs

1. क्या अब टिकट कैंसिल करने पर चार्ज नहीं लगेगा?

नहीं, अब यात्री अपनी यात्रा तिथि बदल सकेंगे, इसलिए कैंसिलेशन चार्ज नहीं देना होगा.

2. यह सुविधा कब से शुरू होगी?

यह सुविधा जनवरी 2026 से शुरू की जाएगी.

3. क्या रीशेड्यूलिंग सभी टिकटों पर लागू होगी?

यह केवल कन्फर्म टिकटों पर लागू होगी, और सीट उपलब्धता पर निर्भर करेगी.

4. अगर नई तारीख का किराया ज्यादा है तो क्या होगा?

ऐसे में यात्रियों को केवल किराए का अंतर भरना होगा.

5. क्या यह सुविधा IRCTC ऐप पर उपलब्ध होगी?

हां, यात्री IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों से तिथि बदल सकेंगे.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6