&format=webp&quality=medium)
भारतीय रेल यात्रियों के लिए नए साल की शुरुआत एक बड़ी राहत के साथ हुई है. जी हां अब ट्रेन टिकट बुक करना पहले जैसा मुश्किल काम नहीं रहने वाला है, जब कुछ ही मिनटों में सारी सीटें फुल हो जाती थीं. असल में अब भारतीय रेलवे और IRCTC ने मिलकर टिकट बुकिंग को ज्यादा क्लियरिटी और आम यात्रियों के लिए आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. आज यानी 5 जनवरी से रेलवे का रूल 8 घंटे वाला नियम लागू हो गया है.इस नियम से घर बैठे आराम से ट्रेन टिकट बुक करना संभव हो सकेगा और एजेंट्स की मनमानी पर रोक लगेगी.
दरअसल, रेलवे को लॉन्ग टाइम से शिकायतें मिल रही थीं कि जैसे ही किसी ट्रेन की एडवांस टिकट बुकिंग खुलती है, कुछ ही मिनटों में टिकट “फुल” दिखने लगते हैं.स्पेशली त्योहारों, शादी-ब्याह या छुट्टियों के सीजन में आम यात्रियों को टिकट मिलना बेहद मुश्किल सा हो जाता था. इसका कारण एजेंट और सॉफ्टवेयर के जरिए बड़ी संख्या में टिकट बुक करने वाले दलाल थे. इन्हीं परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने आधार आधारित टिकट बुकिंग का यह नया सिस्टम लागू किया है.
नए नियम के मुताबिक,5 जनवरी से केवल वही यूजर्स सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक (यानी 8 घंटे) ट्रेन टिकट बुक कर पाएंगे, जिनका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक होगा. यह रूल उस दिन लागू होगा, जिस दिन किसी ट्रेन की 60 दिन पहले एडवांस बुकिंग की विंडो खुलती है. यानी कि टिकट बुकिंग के सबसे अहम पहले दिन आम यात्रियों को पूरा मौका मिलेगा.
पहले चरण में 29 दिसंबर से आधार लिंक यूजर्स को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक टिकट बुक करने की सुविधा दी गई है.
दूसरे चरण में 5 जनवरी से यह टाइम बढ़ाकर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे (8 घंटे) कर दिया गया है,.
तीसरे और अंतिम चरण में 12 जनवरी से आधार लिंक यूजर्स सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे.
आपको बता दें कि इस पूरे सिस्टम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि टिकट बुकिंग के पहले दिन एजेंट टिकट नहीं बुक कर पाएंगे. जी हां अब केवल आम रेल यात्री ही इस समय का लाभ उठा सकेंगे.तो यह रूल केवल जनरल कोटे की रिजर्व टिकट बुकिंग पर लागू होगा, ताकि आम लोगों को प्राथमिकता मिल सके.
अब सवाल यह है कि आधार से टिकट बुकिंग कैसे होगी.असल में इसके लिए यात्री का IRCTC अकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी है.तो जब आप टिकट बुक करेंगे, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, फिर ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद ही टिकट कन्फर्म हो जाएगी.ऐसा करने से फर्जी आईडी और ऑटोमैटिक सॉफ्टवेयर से टिकट बुक करने के चांस काफी हद तक खत्म हो जाएंगे.
अगर किसी यात्री का IRCTC अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, तो वह तुरंत इसे लिंक कर सकता है या नई आईडी बना सकता है.अब बिना आधार लिंक अकाउंट के यात्री, टिकट बुकिंग खुलने के पहले दिन इन 8 घंटों में टिकट बुक नहीं कर पाएंगे. हालांकि, बाद के समय में सामान्य प्रक्रिया के तहत बुकिंग की जा सकेगी.
इसके अलावा काउंटर टिकट बुकिंग में भी यही नियम लागू होगा.तो अगर आप रेलवे स्टेशन या किसी अधिकृत काउंटर से टिकट लेते हैं, तो भी आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा। यानी यात्री का मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी होगा.अगर कोई परिजन या दूसरा व्यक्ति आपके लिए टिकट ले रहा है, तब भी ओटीपी जरूर रहेगा.
IRCTC यूजर आईडी को आधार से लिंक करने के लिए यात्री को IRCTC ऐप या वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा.जी हां इसके बाद My Profile सेक्शन में जाकर Aadhaar KYC का ऑप्शन चुनना होगा और जरूरी जानकारी भरनी होगी. पूरा प्रोसेस आसान और कुछ ही मिनटों में पूरा हो जाता है.
कुल मिलाकर, रेलवे का यह नया रूल अब आम यात्रियों के हित में एक बड़ा और जरूरी कदम है. इससे टिकट बुकिंग में ट्रांसपैरेंसी बढ़ेगी, दलालों पर लगाम लगेगी और त्योहारों या जरूरी मौकों पर आम लोगों को समय पर टिकट मिलने की उम्मीद कहीं ज्यादा बढ़ जाएगी.
खबर से जुड़े FAQs
Q1. रेलवे का 8 घंटे वाला नया टिकट बुकिंग नियम क्या है?
इस नियम के तहत टिकट बुकिंग के पहले दिन सुबह 8 से शाम 4 बजे तक केवल आधार लिंक IRCTC यूजर्स ही टिकट बुक कर सकेंगे.
Q2. यह नया नियम कब से लागू हुआ है?
रेलवे का यह नियम 5 जनवरी से लागू हो गया है और इसे तीन चरणों में लागू किया गया है.
Q3. बिना आधार लिंक IRCTC अकाउंट के टिकट बुक कर सकते हैं?
नहीं, टिकट बुकिंग खुलने के पहले दिन 8 घंटे तक बिना आधार लिंक अकाउंट से टिकट नहीं बुक होगा.
Q4. क्या यह नियम एजेंट टिकट बुकिंग पर भी लागू है?
हां, पहले दिन इन 8 घंटों में एजेंट टिकट बुक नहीं कर पाएंगे, सिर्फ आम यात्री ही बुकिंग कर सकेंगे.
Q5. IRCTC अकाउंट को आधार से कैसे लिंक करें?
IRCTC ऐप या वेबसाइट पर लॉगइन करें, My Profile में जाकर Aadhaar KYC ऑप्शन चुनें और जरूरी जानकारी भरें.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)