पटना से जल्द चलेंगी 13 ट्रेन, जिला प्रशासन ने इंडियन रेलवे को भेजी लिस्ट 

इंडियन रेलवे के मुताबिक, अगर कोई राज्य या कोई जिला प्रशासन उनसे ट्रेन चलानी की मांग करता है तो यात्रियों की संख्या के आधार पर वहां से ट्रेन चलाने का निर्णय लिया जाएगा. 
पटना से जल्द चलेंगी 13 ट्रेन, जिला प्रशासन ने इंडियन रेलवे को भेजी लिस्ट 

पटना जिला प्रशासन ने रेलवे से 13 ट्रेन चलाने की मांग की है. (Image:Reuters)

देशभर में हो रहे अनलॉक के बीच रेलवे ने कई नई ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है. रेलवे ने बयान में इस बारे में जानकारी दी है. इंडियन रेलवे के मुताबिक, अगर कोई राज्य या कोई जिला प्रशासन उनसे ट्रेन चलानी की मांग करता है तो यात्रियों की संख्या के आधार पर वहां से ट्रेन चलाने का निर्णय लिया जाएगा.

13 ट्रेन चलाने की मांग की
बता दें पटना जिला प्रशासन ने रेलवे से 13 ट्रेन चलाने की मांग की है. इसकी लिस्ट रेलवे विभाग को भेज दी गई है. फिलहाल रेलवे की ओर से इन ट्रेनों को चलाने के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है.

लॉकडाउन में करी थी घर वापसी
देशभर में हुए संपूर्ण लॉकडाउन के बाद लाखों की संख्या में काम करने वाले श्रमिक अपने-अपने घरों को वापस चले गए थे. लेकिन अब जब देश में अनलॉक हो रहा है तो ऐसे में लोग वापस काम पर आने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन ट्रेन की संख्या कम होने के कारण लोगों को टिकट नहीं मिल पा रहे हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

पटना प्रशासन ने की ट्रेन चलाने की मांग
ट्रेन न होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में पटना जिला प्रशासन ने रेलवे को 13 ट्रेनों की लिस्ट भेजकर राजधानी से गाड़ियां चलाए जाने की मांग की है.

यात्रा करने से पहले पढ़ लें गाइडलाइन
बता दें अगर आप ट्रेन में सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो आप उससे पहले गाइडलान पड़ लें. रेलवे की गाइडलाइन के मुताबिक, अब सिर्फ ट्रेन में वही यात्री सफर कर सकता है, जिसके पास कंफर्म टिकट होगा. यानी वेटिंग और RAC वाले यात्री सफर नहीं कर पाएंगे.

  • गाड़ी नंबर-03218 दानापुर से पटना साहिब और पटना जंक्शन होते हुए मोकामा तक स्पेशल
  • नंबर 03261- फतुहा इस्लामपुर होते हुए बक्सर तक
  • नंबर- 03211 पटना-गया मेमू स्पेशल- जहानाबाद से होते हुए गया तक
  • 03340 – दानापुर- राजगीर मेमू स्पेशल
  • गाड़ी नंबर 02568- पटना से सहरसा तक बख्तियारपुर
  • 05714 यह पटना से मोकामा होते हुए कटिहार
  • गाड़ी नंबर 03243 पटना से गया होते हुए भभुआ तक

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

हाल ही में चलाई हैं 40 ट्रेनें
आपको बता दें कि शनिवार से भारतीय रेलवे ने अनलॉक 4.0 में 40 जोड़ी नई रेल गाड़ियां चालू की है. रेलवे ने इस बात का खास ध्यान दिया है कि देश के सभी बड़े हिस्सों से कुछ न कुछ गाड़ियां जरूर हो ताकि लोग आसानी से ट्रेन पकड़ सकें. कोरोना संकट के दौर में रेलवे कई बदले हुए नियमों के साथ ट्रेन को संचालित कर रहा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6