अब ट्रेन से सफर के दौरान घर से खाना लाने का झंझट नहीं, IRCTC ने शुरू की E-Pantry Service, सम‍झ लीजिए कैसे होगी बुकिंग!

आईआरसीटीसी ने पैसेंजर्स की सुविधा के लिए E-Pantry Service को शुरू कर दिया है. इसके जरिए आप पहले से अपने मील को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. ऐसे में अब यात्रियों को सफर के दौरान घर से खाना साथ ले जाने के झंझट से मुक्ति मिलेगी.
अब ट्रेन से सफर के दौरान घर से खाना लाने का झंझट नहीं, IRCTC ने शुरू की E-Pantry Service, सम‍झ लीजिए कैसे होगी बुकिंग!

अगर आप अक्‍सर ट्रेन से सफर तय करते हैं तो आपके लिए एक गुड न्‍यूज है. अब आपको सफर के दौरान ट्रेन में घर से खाना ले जाने की जरूरत नहीं है. आईआरसीटीसी ने अपनी E-Pantry Service को शुरू कर दिया है. इसके जरिए आप पहले से अपने मील को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. आपके ट्रैवल के दौरान वेंडर आपका खाना सीधे आपकी सीट तक पहुंचाएगा. बता दें कि पहले फूड की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा केवल प्रीमियम ट्रेनों में ही उपलब्‍ध थी, लेकिन अब ये सुविधा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी शुरू की गई है.

क्या है ई-पैंट्री सेवा?

ई-पैंट्री एक डिजिटल मील बुकिंग सुविधा है, जिसे IRCTC ने उन पैसेंजर्स के लिए खासतौर पर शुरू किया है जो अक्सर सफर के दौरान ओवरचार्जिंग, अनाधिकृत वेंडर्स और खराब क्वालिटी की शिकायत करते हैं. इस ऑनलाइन सर्विस का फायदा पैसेंजर्स मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर के दौरान भी ले सकेंगे. एक बार मील बुक करने के बाद यात्रियों को सफर के दौरान उनकी सीट पर खाना मिलेगा. कंफर्म, आरएसी या पार्शियली कंफर्म टिकट वाले यात्री इस सेवा का लाभ ले सकते हैं. ये सर्विस उन ट्रेनों में लागू होगी, जिनमें पैंट्री कार उपलब्ध है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कैसे बुक करेंगे मील

IRCTC की वेबसाइट से टिकट बुकिंग के समय पैसेंजर्स E-Pantry Meal Option को सेलेक्‍ट करके मील बुक कर सकते हैं या फिर बुकिंग के बाद “बुक्ड टिकट हिस्ट्री” सेक्शन में जाकर ई-पैंट्री के जरिए बुकिंग कर सकते हैं. बुकिंग के बाद यात्रियों को SMS या e-mail के जरिए एक कन्‍फर्मेशन मैसेज मिलेगा, जिसमें Meal Verification Code (MVC) भी मौजूद होगा. सफर के दौरान जब वेंडर फूड डिलीवरी के लिए सीट पर पहुंचेगा तो यात्री को ये MVC कोड वेंडर को देना होगा. इस तरह यात्री आसानी से ऑनलाइन खाना या रेल नीर बुक कर सकते हैं.

क्‍या हैं फायदे

  • Standard Meal या Rail Neer की प्री-बुकिंग करें.
  • खाना फिक्‍स्‍ड रेट पर मिलेगा कोई ओवरचार्जिंग नहीं.
  • भुगतान डिजिटल होगा, कैश की जरूरत नहीं.
  • IRCTC लाइसेंस प्राप्त वेंडर ही खाना देंगे.
  • MVC कोड ये पुष्टि करेगा कि खाना सही व्‍यक्ति तक पहुंच गया है.
  • अगर खाना डिलीवर नहीं होता तो रिफंड मिलेगा और उसकी जानकारी SMS/Email/WhatsApp पर दी जाएगी.

पायलट लॉन्‍च और फ्यूचर प्‍लान

फिलहाल इस सर्विस की शुरुआत भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन विवेक एक्सप्रेस (22503/04) से की गई है. आने वाले 60 दिनों में इसे 25 और ट्रेनों (100 रैक) में लागू किया जाएगा. सफलता के बाद इसे देशभर की दूसरी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में भी शुरू किया जाएगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6