&format=webp&quality=medium)
4 साल में इंडियन रेलवे की सभी ट्रेनों में वाई-फाई सर्विस की शुरुआत होगी. (Dna)
भारतीय रेलवे (Indian Railway) ट्रेनों में भी वाई-फाई (WiFi) की सुविधा शुरू करेगा. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी तस्दीक की है. उनके मुताबिक जल्द ही ट्रेनों में भी वाई-फाई सुविधा मिलने लगेगी. आपको बता दें कि पिछले दिनों रेलवे की तरफ से देश के स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा शुरू की गई थी.
4 साल में होगा ऐसा
रेल मंत्री ने बताया कि 4 साल में इंडियन रेलवे की सभी ट्रेनों में वाई-फाई सर्विस की शुरुआत होगी. इसके लिए रेलवे बड़ा निवेश करेगा. फिलहाल देश के 5000 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई फ्री है. रेलवे यात्रियों की सुविधा में इजाफा और सीसीटीवी कैमरों की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए यह सेवा शुरू करना चाहता है.
जी बिजनेस लाइव देखे यहां:
अपराध रुकेंगे
इंडियन रेलवे का मानना है कि चलती ट्रेनों में वाई-फाई से न केवल यात्री सुविधा में इजाफा होगा बल्कि Wifi की मदद से सीसीटीवी कैमरा की रीयल टाइम मॉनिटरिंग हो सकेगी. सीसीटीवी कैमरों की रीयल टाइम मॉनिटरिंग से ट्रेनों में होने वाले अपराध से भी निपटने में मदद मिलेगी.