दिल्ली के बड़े रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे वीडियो वॉल, आसानी से मिलेगी ट्रेनों की जानकारी

रेलवे की ओर से दिल्ली के बड़े रेलवे स्टेशनों पर बड़ी वीडियो वॉल लगाने की तैयारी की जा रही है. वीडियो वॉल के लिए जहां यात्रियों को अपनी ट्रेनों की जानकारी बिना स्टेशन के अंदर दाखिल हुए मिल जाएगी वहीं रेलवे की ओर से इन वीडियो वॉल पर चलाए जाने वाले विज्ञापनों के जरिए रेलवे को कमाई भी होगी.
दिल्ली के बड़े रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे वीडियो वॉल, आसानी से मिलेगी ट्रेनों की जानकारी

दिल्ली के बड़े रेलवे स्टेशनों पर लगेंगी वीडियो वॉल (फाइल फोटो)

रेलवे आधुनिक तकनीक की मदद से लगातार अपने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास करता रहा है. इसी कड़ी में रेलवे की ओर से दिल्ली के बड़े रेलवे स्टेशनों पर बड़ी वीडियो वॉल लगाने की तैयारी की जा रही है. वीडियो वॉल के लिए जहां यात्रियों को अपनी ट्रेनों की जानकारी बिना स्टेशन के अंदर दाखिल हुए मिल जाएगी वहीं रेलवे की ओर से इन वीडियो वॉल पर चलाए जाने वाले विज्ञापनों के जरिए रेलवे को कमाई भी होगी.

इन स्टेशनों पर लगेंगे ये वीडियो वॉल
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार इन वीडियो वॉल्स को शुरूआत में नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली व निमजामुद्दन रेलवे स्टेशनों पर लगाया जाएगा. इसके लिए रेलवे की ओर से टेंडर प्रक्रिया को शुरू भी कर दिया गया है. नई दिल्ली व निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर वीडियो वॉल लगाने का काम भी शुरू हो चुका है. इन वीडियो वॉल को सर्कुलेटिंग एरिया में लगाए जाने की योजना है. कुछ समय के बाद रेलवे इस तरह की वॉल को कॉनकोर्स एरिया में भी लगाए जाने की योजना पर काम कर रहा है.

क्या होती है वीडियो वॉल
वीडियो वॉल्स एक बड़ी सी स्क्रीन होती है जो मल्टीपल एलईडी स्क्रीन के जरिए बनाई जाती है. इस वीडियो वॉल के जरिए कंटेंट को बड़े वॉल पर दियाया जा सकता है. वहीं रेलवे ने वीडियो वॉल्स पर रेलगाड़ियों के संबंध में जानकारी प्रसारित करने के साथ आवश्यक संदेश भी प्रसारित कर सकता है. दिल्ली मेट्रो के राजीव चौक और कश्मीरी गेट स्टेशन पर इस तरह की बड़ी स्क्रीन लगी हुई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

रेलवे को होगी मोटी कमाई
रेलवे में पहले भी वीडियो वॉल्स लगाई जाती रही हैं. लकिन रेलवे इस बार नए कांसेप्ट के तहत वीडियो वॉल लगा रहा है इसके चलते रेलवे को अच्छी कमाई होगी. रेलवे एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार रेलवे इन वॉल्स का टेंडर करेगी जिसमें 70 फीसदी रेलवे का कंटेंट व 30 फीसदी विज्ञापन चलाए जाने की इजाजत होगी. उम्मीद की जा रही है कि रेलवे को प्रति स्क्रीन 20 लाख रुपये प्रति वर्ष तक की कमाई हो सकती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6