वेस्टर्न रेलवे के हेडक्वॉर्टर में आज करें हैरिटेज गैलरी की सैर, जानिए ये अनोखी बातें

वेस्टर्न रेलवे के चर्चगेट स्टेशन के सामने स्थित हेडक्वॉर्टर में एक अनोखी प्रदर्शनी लगाई गई है. यहां पर आप रेलवे के इतिहास के बारे में आसानी से जान सकते हैं. ये प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक वेस्टन रेलवे के हेडक्वॉर्टर में ग्राउंड फ्लोर पर लगाई गई है.
वेस्टर्न रेलवे के हेडक्वॉर्टर में आज करें हैरिटेज गैलरी की सैर, जानिए ये अनोखी बातें

वेस्टर्न रेलवे की हैरिटेज गैलरी में देखें अनोखी चीजें (फाइल फोटो)

वेस्टर्न रेलवे के चर्चगेट स्टेशन के सामने स्थित हेडक्वॉर्टर में एक अनोखी प्रदर्शनी लगाई गई है. यहां पर आप रेलवे के इतिहास के बारे में आसानी से जान सकते हैं. ये प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक वेस्टन रेलवे के हेडक्वाटर में ग्राउंड फ्लोर पर लगाई गई है.

वेस्टर्न रेलवे ने लगाई अनोखी प्रदर्शनी

वेस्टर्न रेलवे के चर्चगेट स्टेशन के सामने स्थित हेडक्वॉर्टर को UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया गया है. यहां लगी प्रदर्शनी में रेलवे की पुरानी घड़ियां, मेंटिनेंस के पुराने औजार सहित कई अनोखी चीजें देखने को मिलेंगी. यहां आपको कई ट्रेनों के मॉडल देखने को मिलेंगे. तांबे की घंटियां और सीटियां देखने को मिलेंगी जिनका इस्तेमान ट्रेनों को चलाने के लिए लिया जाता था. कई सारे रेलवे के मैप मिलेंगे जिनके जरिए रेलवे का विकास हुआ.

काफी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं

वेस्टर्न रेलवे के हेडक्वॉर्टर में इस हैरिटेज गैलरी को देखते के लिए मुंबई के कई कॉलेजों व स्कूलों के बच्चे पहुंच रहे हैं. वहीं आम लोग भी अपने परिवार के साथ यहां रखी ऐतिहासिक चीजों को देखने आ रहे हैं.

ये मॉडल खूब पसंद कर रहे बच्चे
यहां एक मॉडल भी बनाया गया है. इस मॉडल में पटरी बिछाई गई है जिस पर एक छोटी ट्रेन का मॉडल चलता हुआ दिखाई देता है. यह मॉडल बच्चों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6