&format=webp&quality=medium)
Festival Special Trains 2025: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के समय ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है. ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है. रेलवे तीन जोड़ी त्योहारी स्पेशल ट्रेनें चलाएगी, जो बांद्रा टर्मिनस-अयोध्या कैंट, बांद्रा टर्मिनस-लुधियाना जंक्शन और उधना-जयनगर के बीच विशेष किराए पर संचालित होंगी. इन ट्रेनों से हजारों यात्रियों को त्योहारों में घर जाने में आसानी होगी.
यह ट्रेन बोरीवली, वडोदरा, रतलाम, झांसी, कानपुर, लखनऊ और बाराबंकी समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें AC 3 Tier, Sleeper और General Class कोच होंगे.
यह ट्रेन दिल्ली, अम्बाला, पानीपत, मथुरा, कोटा और सूरत जैसे स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें AC 2 Tier, AC 3 Tier और AC 3 Economy कोच होंगे.
यह ट्रेन पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और मधुबनी जैसे स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें Sleeper और General Class कोच होंगे.
ट्रेन संख्या 09151 (उधना-जयनगर) की बुकिंग 28 सितंबर 2025 से होगी. ट्रेन संख्या 09095 और 09097 (बांद्रा-अयोध्या, बांद्रा-लुधियाना) की बुकिंग 29 सितंबर 2025 से शुरू होगी. यात्री टिकट सभी PRS काउंटरों और IRCTC वेबसाइट से बुक कर सकते हैं.
त्योहारों में घर जाने वालों के लिए पश्चिम रेलवे की यह घोषणा बड़ी राहत है. अयोध्या, लुधियाना और जयनगर जैसी डेस्टिनेशन के लिए विशेष ट्रेनों की सुविधा मिलने से यात्रियों को लंबी वेटिंग और टिकट की किल्लत से राहत मिलेगी.
FAQs
Q1. पश्चिम रेलवे त्योहारों में कितनी स्पेशल ट्रेनें चला रही है?
तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें – बांद्रा-अयोध्या, बांद्रा-लुधियाना और उधना-जयनगर.
Q2. बांद्रा-अयोध्या स्पेशल ट्रेन कब से चलेगी?
1 अक्टूबर से 19 नवंबर 2025 तक.
Q3. बांद्रा-लुधियाना स्पेशल ट्रेन कब तक उपलब्ध होगी?
5 अक्टूबर से 2 दिसंबर 2025 तक.
Q4. उधना-जयनगर स्पेशल कितने फेरे करेगी?
दो फेरे – एक 30 सितंबर और दूसरा 1 अक्टूबर 2025.
Q5. टिकट बुकिंग कहां से होगी?
IRCTC वेबसाइट और सभी PRS काउंटरों से.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)