वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों के टिकट हो जाएंगे कन्फर्म, रेलवे ने किया ये इंतजाम

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए आधा दर्जन ट्रेनों में एक्स्ट्रा डिब्बे लगाने का फैसला लिया है. ये ट्रेनें गोरखपुर से चलती हैं. इन ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट काफी लम्बी थी. एक्स्ट्रा डिब्बा लगने से इन ट्रने में वेटिंग टिकट वाले यात्रियों की सीट कन्फर्म हो जाएगी.

ट्रेनों में तुरंत एक्स्ट्रा कोच लगाने के आदेश

NER रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों में तुरंत एक्स्ट्रा कोच लगाने के आदेश जारी हो चुके हैं. इन एक्स्ट्रा कोचों को सिस्टम में फीड करने के साथ ही कई वेटिंग लिस्ट के टिकट कन्फर्म हो जाएंगे. एक्स्ट्रा कोच लगाए जाने से टिकट दलालों पर भी लगाम लगाने में मदद मिलेगी.

इन ट्रेनों में बढ़ाए गए एक्स्ट्रा कोच

  • 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 27 और 28 अगस्त, 2019 को गोरखपुर से स्लीपर क्लास का एक कोच लगाया जाएगा.
  • 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में 29 और 30 अगस्त, 2019 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से स्लीपर क्लास का एक कोच लगाया जाएगा.
  • 15067 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में 28 अगस्त, 2019 को गोरखपुर से स्लीपर क्लास का एक कोच लगाया जाएगा.
  • 15068 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में 30 अगस्त, 2019 को बान्द्रा टर्मिनस से स्लीपर क्लास का एक कोच लगाया जाएगा.
  • 15048 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वाचंल एक्सप्रेस में 27 अगस्त, 2019 को गोरखपुर से स्लीपर क्लास का एक कोच लगाया जाएगा.
  • 15049 कोलकाता-गोरखपुर पूर्वाचंल एक्सप्रेस में 28 अगस्त, 2019 को कोलकाता से स्लीपर क्लास का एक कोच लगाया जाएगा.
Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6