दादर रेलवे स्टेशन पर गलत तरीके ट्रेन में चढ़ते-उतरते समय या फिर पटरी पार करते समय काफी एक्सीडेंट होते हैं. लेकिन जब से यह प्रयोग किया गया है, पटरी पार करते समय होने वाले एक्सीडेंट नहीं हुए हैं.
पटरी पार करने को रोकने के लिये रेलवे ने स्टेशन की दीवार, रेलिंग/फेंसिंग को ग्रीस से रंगने का प्रयोग किया है, जिससे लोग पटरी पार करने के लिए अब दीवार या रेलिंग को नही फांदते.