&format=webp&quality=medium)
भारतीय रेलवे ने अम्बाला-लुधियाना रेल सेक्शन पर लिया ब्लॉक, कई ट्रेनें प्रभावित (फाइल फोटो)
अम्बाला-लुधियाना रेल सेक्शन पर अम्बाला सिटी-शम्भू स्टेशनों के बीच रोड-ओवर-ब्रिज के गर्डर लगाने का काम किया जाना है. इसके लिए रेलवे की ओर से ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है. रेलवे के इस काम के चलते बड़ी संख्या में ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.
गार्डर लगाने का काम किया जाएगा
उत्तर रेलवे की ओर से अम्बाला-लुधियाना-अम्बाला सेक्शन पर अम्बाला सिटी-शम्भू-अम्बाला सिटी स्टेशनों के बीच अप एवं डाउन लाइनों पर 4 लेन वाले रोड ओवर ब्रिज के लिये 56 मीटर लम्बा गार्डर लगाने का काम दो चरणों में किया जाएगा. इस ब्लॉक के चलते ये ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.
06.08.2019 को चलने वाली 54553 अम्बाला-धूरी पैसेंजर तथा 54551 अम्बाला-बठिंडा पैसेंजर अम्बाला तथा पटियाला के बीच रद्द रहेगी. वहीं गाड़ी संख्या 54552 धूरी-अम्बाला पैसेंजर पटियाला-अम्बाला के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तन
05.08.2019 को चलने वाली 14617 सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस को चण्डीगढ़ होकर चलाया जाएगा.
यहां देखें जी बिजनेस लाइव टीवी
इन ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव