&format=webp&quality=medium)
Train Ticket Rules: ट्रेन से चलने वाले करोड़ों पैसेंजर्स के लिए अच्छी खबर है. अब आपका वेटिंग टिकट कंफर्म होगा या नहीं इसके लिए आपको आखिरी समय तक इंतजार नहीं करना होगा. रेलवे वेटिंग टिकट से जुड़ा एक बड़ा नियम बदलने जा रही है. अब आपको आपके वेटिंग टिकट का सही हाल एक दिन पहले ही पता चल जाएगा. दरअसल, रेलवे अब 4 घंटे नहीं, 24 घंटे पहले ही रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने वाली है. अभी इसका ट्रायल बीकानेर रेल डिवीज़न में किया जा रहा है, और जल्द ही इसको पूरे रेलवे में अपनाया जाएगा.
आपको बता दें कि रेलवे के मौजूदा नियमों के मुताबिक, हर ट्रेन का फाइनल रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन जर्नी के टाइम से 4 घंटे पहले तैयार किया जाता है. ऐसे में अगर आपका टिकट वेटिंग में अटका हुआ है, तो आपको आखिरी समय तक इस सस्पेंस में रहना होता है कि क्या आपका टिकट कंफर्म होगा या नहीं. ट्रेन टिकट के कंफर्म होने पर ही आपके आगे की जर्नी की पूरी प्लानिंग निर्भर करती है.
पैसेंजर्स की इन परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने फैसला किया है कि जल्द ही ट्रेन का पैसेंजर रिज़र्वेशन चार्ट, ट्रेन चलने के समय से 24 घंटे पहले तैयार हो जाएगा. रेलवे ने इसके साथ ही बड़े टिकटिंग रिफॉर्म का ट्रायल भी शुरू कर दिया है. बता दें कि 6 जून से इस टिकटिंग रिफार्म का ट्रायल बीकानेर रेल डिवीज़न में किया जा रहा है, और जल्द ही इसको पूरे रेलवे में अपनाया जाएगा.
रेलवे का मानना है कि ट्रेन रवाना होने के 24 घंटे पहले रिज़र्वेशन चार्ट बनने से यात्रियों को उनके टिकट के कन्फर्म या वेटिंग होने की स्थिति काफी पहले से पता रहेगी, जिससे अंत तक वैटलिस्टेड टिकट है तो यात्री वैकल्पिक व्यवस्था कर सकता है.