जल्द ही इस रूट पर दौड़ती दिखेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस (Train-18), शुरू हुए ट्रायल

भारतीय रेलवे (Indian Railways) जल्द ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से श्री माता वैष्णो देवी कटरा (Delhi-Mata Vaishno Devi Katra route) के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवाएं शुरू करेगा. इस सेवा के लिए सोमवार से ट्रायल शुरू कर दिए गए हैं.
जल्द ही इस रूट पर दौड़ती दिखेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस (Train-18), शुरू हुए ट्रायल

श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए जल्द चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस (फाइल फोटो)

भारतीय रेलवे (Indian Railways) जल्द ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से श्री माता वैष्णो देवी कटरा (Delhi-Mata Vaishno Devi Katra route) के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवाएं शुरू करेगा. इस सेवा के लिए सोमवार से ट्रायल शुरू कर दिए गए हैं. ट्रायल के लिए सोमवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया गया.

दिल्ली से कटरा के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्सप्रेस ( Train-18) सोमवार को सुबह नई दिल्ली से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना की गई. ट्रायल के लिए इस ट्रेन को सुबह 6:00 बजे प्लैटफॉर्म नंबर- 10 से रवाना किया गया. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 5:30 बजे ही ट्रेन-18 सेट को प्लैटफॉर्म नंबर- 10 पर लगा दिया गया थ. रेलवे के दिल्ली मंडल ने इस ट्रेन के ट्रायल के लिए सुबह 5:55 बजे ही ट्रेन का रूट सेट कर दिया और इस ट्रेन के लिए रास्ता साफ कर दिया. नई दिल्ली से लुधियाना के बीच ट्रेन की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रतिघंटा रही.

Add Zee Business as a Preferred Source

सुबह 06 बजे नई दिल्ली स्टेशन से हुई रवाना

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6:00 बजे ट्रायल के लिए रवाना हो गई. इस ट्रेन को सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन से अंबाला तक हर स्टेशन पर ग्रीन सिग्नल ही मिले. वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 05 मिनट पहले ही लगभग 8:05 बजे अंबाला रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई. शेड्यूल के अनुसार इस ट्रेन को 8.10 बजे अंबाला पहुंचना था. अम्बाला ये ये ट्रेन लगभग 8:12 बजे रवाना हुई. लुधियाना रेलवे स्टेशन पर भी ये ट्रेन अपने निधार्रत समय सुबह 9:19 बजे पहुंच गई और 2 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन जम्मू के लिए रवाना हो गई. इस ट्रेन को दोपहर 12:38 बजे जम्मू पहुंचना है.

कल वापस लौटेगी ट्रेन

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6