रेल यात्रा करने जा रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए है जरूरी, अपनी ट्रेन की स्थिति जांच लें

उत्तर रेलव के मुरादाबाद मंडल की ओर से बरेली स्टेशन पर ब्लैस्ट्ड ट्रैक के निर्माण का काम किया जाना है. वहीं लखनऊ में भी प्लेटफार्म नम्बर एक पर वाशेबल एप्रेन बनाया जाना है. ऐसे में कई ट्रेनें प्रभावित होंगी. रेलवे की ओर से प्रभावित ट्रेनों की सूचना में मामूली बदलाव किया गया है. यात्रियों को इन बातों का रखना होगा ध्यान.
रेल यात्रा करने जा रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए है जरूरी, अपनी ट्रेन की स्थिति जांच लें

यूपी हो कर जाने वाली कई रेलगाड़ियां प्रभावित (फाइल फोटो)

उत्तर रेलव के मुरादाबाद मंडल की ओर से बरेली स्टेशन पर ब्लैस्ट्ड ट्रैक के निर्माण का काम किया जाना है. वहीं लखनऊ में भी प्लेटफार्म नम्बर एक पर वाशेबल एप्रेन बनाया जाना है. ऐसे में कई ट्रेनें प्रभावित होंगी. रेलवे की ओर से प्रभावित ट्रेनों की सूचना में मामूली बदलाव किया गया है. यात्रियों को इन बातों का रखना होगा ध्यान.

इस गाड़ी को आंशिक तौर पर रद्द किया गया
रेलवे ने आगरा कैंट से नई दिल्ली के बीच चलाई जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस रेलगाड़ी को हजरत निजामुद्दीन तक ही चलाने का निर्णय लिया है. यह रेलगाड़ी 25 जून से आगरा से चलने पर हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक ही जाएगी. वहीं वापसी में इस ट्रेन को नई दिल्ली की बजाए हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से ही चलाया जाएगा.

इन गाड़ियों के मार्ग में किया गया बदलाव
जयनगर से अमृतसर के बीच चलने वाली शहीद एक्सप्रेस 26 जून से 08 जुलाई के बीच बुढ़वल - सीतापुर सिटी - रोजा जंग्शन हो कर चलाई जाएगी. वहीं पासी दिशा में यह गाड़ी 25 जून से 07 जुलाई तक इसी रूट से चलेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

पोरबंदर से चल कर मुजफ्फरनगर को जाने वाली एक्सप्रेस रेलगाड़ी 27 जून से 11 जुलाई के बीच बुढ़वल - सीतापुर सिटी - रोजा जंग्शन रूट से जाएगी. वापसी में ये ट्रेन इसी रूट से 30 जून से 08 जुलाई के बीच चलेगी.

लखनऊ में चल रहे ट्रैफिक ब्लॉक के चलते ये ट्रेंने रद्द
लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली गोमती एक्सप्रेस 12419/20,13119/20 सियालदह दिल्ली, 64235/36 बाराबंकी कानपुर मेमू, 64221/22 लखनऊ शाहजहांपुर, 54283/84 सुलतानपुर लखनऊ, 64208/09 कानपुर लखनऊ मेमू, 54251/52 लखनऊ सहारनपुर, 54253/54 लखनऊ प्रयाग, 54255/56 लखनऊ वाराणसी, 54281/82 लखनऊ सुलतानपुर, 14003/04 माल्दा आनंद विहार, 14307/08 बरेलीप्रयाग एक्सप्रेस 14523/24 हरिहर, 54377/78 प्रयाग बरेली, 54293/94 प्रतापगढ़ लखनऊ, 51813/14 लखनऊ झांसी, 54201 लखनऊ रहीमाबाद पैसेंजर 25 जून से 12 जुलाई तक नहीं चलेंगी.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6