देश के रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तर का बनाने में मदद करेगा फ्रांस, हुआ ये समझौता

देश के रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (IRSDC) फांस की रेलवे (SNCF) और फ्रांसीसी विकास एजेंसी (AFD) के साथ समझौता किया है. इस समझौते के मौके पर रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगाड़ी मौजूद रहे.
देश के रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तर का बनाने में मदद करेगा फ्रांस, हुआ ये समझौता

इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (IRSDC) और फांस की रेलवे (SNCF) के बीच हुआ समझौता (फाइल फोटो)

देश के रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (IRSDC) फांस की रेलवे (SNCF) और फ्रांसीसी विकास एजेंसी (AFD) के साथ समझौता किया है. इस समझौते के मौके पर रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगाड़ी मौजूद रहे. रेलवे स्टेशन डेलवमेट कॉर्पोरेशन देश के रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तरीय बनाने व उनके बेहतर कॉमर्शियल प्रयोग की दिशा में काम रहा है.

07 लाख यूरो की मदद करेगा फ्रांस
इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (IRSDC) और फांस की रेलवे (SNCF) के बीच हुए हुए इस समझौते के तहत देश में रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए फ्रांस की रेलवे मदद करेगी. उनकी ओर से भारतीय रेलवे को लगभग 07 लाख यूरो की आर्थिक मदद भी की जाएगी. तकनीकी तौर पर भी फ्रांस की रेलवे की ओर से मदद की जाएगी.

तकनीकी तौर पर भी मिलेगी मदद
भारतीय रेलवे की ओर से जारी किए गए एक बयान के अनुसार समझौते के तहत AFD, भारत में रेलवे स्टेशन विकास कार्यक्रम के लिए क्षमता निर्माण में सहयोग करने के लिहाज से IRSDC के तकनीकी भागीदार के रूप में SNCF-हब्स और कॉनेक्जियन्स के माध्यम से 7,00,000 यूरो तक अनुदान प्रदान करने पर सहमत हो गया है. इससे IRSDC या भारतीय रेलवे पर कोई वित्तीय दायित्व नहीं पड़ेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

भारत में हाई स्पीड रेलवे के विकास में भी मदद कर रहा फ्रांस
रेलवे सेक्टर में फ्रांस भारत का बहुत पुरना सहयोगी रहा है. समय-समय पर फ्रांस रेलवे भारतीय रेलवे की मदद करता रहा है. चाहे वह स्पीड अपग्रेडेशन स्टडी का विषय हो या फिर दिल्ली-चंडीगढ़ सेक्शन का विकास करना हो, लुधियाना और अंबाला जैसे स्टेशनों का विकास करना हो, फ्रांस रेलवे ने मदद की है. फ्रांस रेलवे की मदद से भारतीय रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड करने का काम बहुत जल्द शुरू किया जाएगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6