Indian Railways ने शुरू कर दी हैं और 21 ट्रेनें, यात्रा करने से पहले देखें पूरी लिस्ट
Indian Railways: रेलवे ने और 21 ट्रेनें शुरू की हैं इससे आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लोगों को काफी राहत मिलेगी.
साउथ सेंट्रल रेलवे ने 21 ट्रेनें शुरू की हैं. (फाइल फोटो)
साउथ सेंट्रल रेलवे ने 21 ट्रेनें शुरू की हैं. (फाइल फोटो)
Indian Railways: देश में लगभग हर तरह की गतिविधियां अनलॉक हो चुकी हैं. जिसके बाद ट्रेनों में फिर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है और भारतीय रेलवे कई ट्रेन फिर शुरू कर रहा है. वहीं साउथ सेंट्रल रेलवे ने भी लोगों की सुविधा के लिए 21 ट्रेनें शुरू की हैं. ये सभी अनरिजर्वड ट्रेनें हैं जिससे इस जोन (SCR) के लोगों का सफर आसान होगा.
ट्रेनों का डिटेल्स
-ट्रेन नं. 07260 सुबह 5.55 बजे भद्राचलम रोड से रवाना होकर दोपहर 2.10 मिनट पर सिरपूर टाउन पहुंचेगी.
-ट्रेन नं. 07271 सिरपूर टाउन से दोपहर 3.45 बजे रवाना होकर रात 8 बजे काजीपेट पहुंचेगी.
-ट्रेन नं. 07757 काजीपेट से सुबह 5.30 बजे रवाना होकर सुबह 8.45 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी.
-ट्रेन नं. 07758 हैदराबाद से शाम 6.45 बजे रवाना होकर रात 9.45 बजे काजीपेट पहुंचेगी.
-ट्रेन नं. 07765 करीमनगर से से सुबह 8 बजे रवाना होकर सुबह 8.30 बजे पेदपल्ली पहुंचेगी.
-ट्रेन नं. 07766 पेदपल्ली से दोपहर 1.40 बजे रवाना होकर दोपहर 2.30 बजे करीमनगर पहुंचेगी.
-ट्रेन नं. 07783 विजयवाड़ा से सुबह 6.20 बजे रवाना होकर सुबह 7.25 बजे गुंटूर पहुंचेगी.
-ट्रेन नं. 07786 गुंटूर से सुबह 11.20 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे रेप्ल पहुंचेगी.
-ट्रेन नं. 07787 रेप्ल से शाम 6 बजे रवाना होकर शाम 7.55 बजे गुंटूर पहुंचेगी.
-ट्रेन नं. 07788 गुंटूर से रात 8.10 मिनट पर रवाना होकर रात 9.20 बजे विजयवाड़ा पहुंचेगी.
-ट्रेन नं. 07794 करीमनगर से दोपहर 2.20 मिनट पर रवाना होकर रात 11 बजे काचीगुडा पहुंचेगी.
-ट्रेन नं. 07800 रायचूर से सुबह 8.40 मिनट पर रवाना होकर सुबह 11.15 बजे गुंतकल पहुंचेगी.
-ट्रेन नं. 07656 तिरुपति से सुबह 8.40 मिनट पर रवाना होकर रात 8.20 बजे गुंतकल पहुंचेगी.
-ट्रेन नं. 07668 गुंतकल से दोपहर 12.10 बजे रवाना होकर दोपहर 1.25 बजे बेल्लारी पहुंचेगी.
-ट्रेन नं. 07779 गुंतकल से सुबह 8 बजे रवाना होकर सुबह 11.40 बजे माचेर्ली पहुंचेगी.
-ट्रेन नं. 07659 तिरुपति से सुबह 6.45 बजे रवाना होकर सुबह 9.15 बजे माचेर्ली पहुंचेगी.
-ट्रेन नं. 07660 काटपाडी से दोपहर 3.10 बजे रवाना होकर शाम 6 बजे तिरुपति पहुंचेगी.
-ट्रेन नं. 07661 तिरुपति से शाम 7.30 बजे रवाना होकर रात 9.35 बजे काटपाडी पहुंचेगी.
-ट्रेन नं. 07780 माचेर्ली से शाम 4.30 बजे रवाना होकर शाम 7.45 बजे गुंटूर पहुंचेगी.
-ट्रेन नं. 07759 चित्तापुर से सुबह 4.30 बजे रवाना होकर सुबह 9 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी.
-ट्रेन नं. 07669 दोपहर 2.05 बजे बेल्लारी से रवाना होकर दोपहर 3.20 बजे गुंतकल पहुंचेगी.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
04:51 PM IST