रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द किया व कुछ का समय बदला, कहीं इसमें आपकी ट्रेन तो नहीं

रेलवे ने परिचालन कारणों के चलते कुछ रेलगाड़ियों को 18 से 20 मई के बीच रद्द करने का निर्णय लिया है. कुछ ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है. कुछ रेलगाड़ियों के चलाने के समय में परिवर्तन किया गया है.
रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द किया व कुछ का समय बदला, कहीं इसमें आपकी ट्रेन तो नहीं

रेलवे ने परिचालन कारणों के चलते महानंदा एक्सप्रेस को रद्द किया, कुछ ट्रेनें आंशिक तौर पर रद्द (फाइल फोटो)

रेलवे ने परिचालन कारणों के चलते कुछ रेलगाड़ियों को 18 से 20 मई के बीच रद्द करने का निर्णय लिया है. कुछ ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है. कुछ रेलगाड़ियों के चलाने के समय में परिवर्तन किया गया है. ये है इन ट्रेनों के संबंध में पूरी जानकारी.

रेलवे इन ट्रेनों को रद्द किया
रेलवे ने परिचालन कारणों के चलते अलीपुरद्वार से से पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस को 18 से 20 मई तक रद्द करने का निर्णय लिया है. इसके चलते पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से अलीपुरद्वार के बीच चलने वाली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 20 मई से 27 मई के बीच रद्द रहेगी. जिन रेल यात्रियों ने इस रेलगाड़ी में आरक्षण लिया है वे टिकट रद्द करा कर पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं. इस ट्रेन को रद्द किए जाने की सूचना यात्रियों को स्टेशन पर उद्घोषणा के जरिए दी जा रही है.

इन ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया

Add Zee Business as a Preferred Source
  • रेलवे ने काठगोदाम से मुरादाबाद के बीच चलने वाली पैसेंजर रेलगाड़ी को 20 मई को रामपुर से मुरादाबाद के बीच रद्द रखने का निर्णय लिया है. यह रेलगाड़ी दोनों दिशाओं में मुरादाबाद से रामपुर के बीच रद्द रहेगी.
  • रेलवे ने सीतापुर से शाहजहांपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर रेलगाड़ी को रोजा से शाहजहांपुर के बीच में 20 मई को रद्द रखने का निर्णय लिया है. इस ट्रेन को भी दोनों दिशाओं में रोजा से शाजहांपुर के बीच रद्द रखा जाएगा.
  • रामनगर से मुरादाबाद के बीच चलने वाली पैसेंजर रेलगाड़ी को रेलवे ने 20 मई को पिपलसना से मुरादाबाद के बीच रद्द रखने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन भी दोनों दिशाओं में पिपलसना से मुरादाबाद के बीच रद्द रहेगी.
  • मुरादाबाद से काशीपुर के बीच चलने वाली पैसेजर ट्रेन को 20 मई को मुरादाबाद से पीपलसना के बीच रद्द किया गया है.

इन ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव

  • नई दिल्ली से चल कर वाराणसी को जाने वाली काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस 20 मई को 12.55 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेगी.
  • पुरानी दिल्ली से मुरादाबाद के बीच चलने वाली पैसेंजर रेलगाड़ी पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से 20 मई को दोपहर 12 बजे चलेगी.
  • काठगोदाम से लखनऊ के बीच चलने वाली एक्सप्रेस रेलगाड़ी को काठगोदाम रेलवे स्टेशन से 20 मई को दोपहर 12.55 बजे चलाया जाएगा.
  • बरेली से वाराणसी के बीच चलने वाली एक्सप्रेस रेलगाड़ी को 20 मई को शाम 5.35 बजे बरेली से चलाया जाएगा.
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6