रेलवे से कर रहे हैं सफर तो किसी भी मुश्किल के लिए इस हेल्पलाइन पर कॉल करें, तुरंत मिलेगी मदद

रेलवे की ओर से रेल यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं. आपात स्थिति में यात्रियों को तुरंत सहायता पहुंचाने के लिए रेलवे की हेल्पलाइन सेवा 182 काफी उपयोगी साबित हो रही है. किसी भी तरह की मदद के लिए रेलवे की इस हेल्पलाइन सेवा पर फोन किया जा सकता है.
रेलवे से कर रहे हैं सफर तो किसी भी मुश्किल के लिए इस हेल्पलाइन पर कॉल करें, तुरंत मिलेगी मदद

भारतीय रेलवे की इस हेल्पलाइस सेवा पर करें कॉल, तुरंत मिलेगी मदद (फाइल फोटो)

रेलवे की ओर से रेल यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं. आपात स्थिति में यात्रियों को तुरंत सहायता पहुंचाने के लिए रेलवे की हेल्पलाइन सेवा 182 काफी उपयोगी साबित हो रही है. किसी भी तरह की मदद के लिए रेलवे की इस हेल्पलाइन सेवा पर फोन किया जा सकता है.

खोया हुआ सामान आसानी से मिलेगा
यदि आपका सामान रेल यात्रा के दौरान छूट जाए तो यात्री तुरंत रेलवे की हेल्पलाइन सेवा 182 पर कॉल कर मदद प्राप्त कर सकते हैं. यात्री की कॉल मिलते ही रेलवे की ओर से तत्काल रेल कर्मियों को यात्री की मदद के लिए लगा दिया जाता है. कई यात्रियों को सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से उसके सामान की तलाश कर उनका सामान उन तक पहुंचाया जा रहा है. 2018 में लगभग 9616 लोगों का सामान वापस किया गया.

महिलाओं की यात्रा हुई और सुरक्षित
रेलगड़ियों में महिलाओं की यात्रा पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हो चुकी है. साल 2018 में 5014 महिलाओं ने रेलवे की हेल्पलाइन सेवा 182 पर फोन कर रेलवे से मदद मांगी. इन महिला यात्रियों को रेलवे की ओर से तत्काल मदद उपलब्ध कराई गई. ऐसे में महिला यात्रियों क 182 हेल्पलाइन सेवा पर भरोसा बढ़ा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

13091 गुमशुदा बच्चों को मिलवाया गया
रेलवे ने वर्ष 2018 में 13091 गुमशुदा बच्चों को आरपीएफ की मदद से उनके परिजनों से मिलवाया. आरपीएफ ने इसी साल लगभग 202 बच्चों को मानव तस्करों से भी बचााया. बच्चों को उनके परिजनों तक पहुंचाने में आरपीएफ को 182 हेल्पलाइन सेवा से काफी मदद मिली.

संदिग्घ व्यक्ति की तुरंत दें जानकारी
रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान उनके सामान की सुरक्षा व सुरक्षित यात्रा का भरोसा दिलाने के लिए रेलवे की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है. इसमें 182 हेल्पलाइन सेवा काफी मददगार साबित हो रही है. किसी भी व्यक्ति की संदिग्ध हरकतों की जानकारी आप भी 182 हेल्पलाइन के जरिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों व सुरक्षा कर्मियों तक पहुंचा सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6