काउंटर से लिए टिकट घर बैठे ऑनलाइन हो सकता है कैंसिल, रिफंड के लिए करना होगा ये काम

Counter Ticket Rules: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में कहा कि टिकट काउंटर से खरीदे गए टिकट को IRCTC वेबसाइट या पूछताछ नंबर 139 के माध्यम से ऑनलाइन रद्द कराया जा सकता है, लेकिन रिफंड के लिए रेलवे आरक्षण केंद्र जाना होगा. 
काउंटर से लिए टिकट घर बैठे ऑनलाइन हो सकता है कैंसिल, रिफंड के लिए करना होगा ये काम

Counter Ticket Rules: भारतीय ट्रेनों से हर रोज कई लाख लोग ट्रैवल करते हैं. इसमें से ज्यादातर पैसेंजर टिकट को ऑनलाइन IRCTC की वेबसाइट या दूसरे ऐप्स या वेबसाइट से खरीद लेते हैं. फिर भी आज के समय ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो काउंटर पर जाकर ट्रेन टिकट लेते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि काउंटर पर लिए गए ट्रेन टिकट को भी ऑनलाइन कैंसिल किया जा सकता है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को संसद में कहा कि टिकट काउंटर से खरीदे गए टिकट को IRCTC वेबसाइट या पूछताछ नंबर 139 के माध्यम से ऑनलाइन रद्द कराया जा सकता है, लेकिन राशि प्राप्त करने के लिए रेलवे आरक्षण केंद्र जाना होगा.

रेलमंत्री ने संसद में दिया जवाब

भाजपा सांसद मेधा विश्राम कुलकर्णी ने सवाल किया था कि क्या टिकट रद्द कराने के लिए ट्रेन के प्रस्थान से पहले स्टेशन जाने की आवश्यकता है. वैष्णव ने इस सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा में कहा कि रेलवे यात्री (टिकट रद्द करना और किराया वापसी) नियम 2015 में निर्धारित समय सीमा के अनुसार PRS काउंटर (रेलवे आरक्षण केंद्र) से लिए गए प्रतीक्षा सूची वाले टिकट को सौंपने पर आरक्षण काउंटर पर टिकट को रद्द कर दिया जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

उन्होंने कहा, "हालांकि, सामान्य परिस्थितियों में, पीआरएस काउंटर टिकट को रेलवे यात्री (टिकट रद्द करना और किराया वापसी) नियम 2015 के अनुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर आईआरसीटीसी वेबसाइट या 139 के माध्यम से ऑनलाइन भी रद्द किया जा सकता है और आरक्षण काउंटरों के मूल पीआरएस काउंटर पर टिकट जमा कर रिफंड राशि ली जा सकती है."

काउंटर टिकट कैसे कैंसिल होगा ऑनलाइन (How to Cancel IRCTC Counter Tickets Online)

  • काउंटर टिकट को ऑनलाइन कैंसिल कराने के लिए आपको सबसे पहले IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट जाना होगा.
  • यहां आपको More एक्शन में जाकर Counter Ticket Cancellation पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा. जहां आप अपने टिकट को कैंसिल या बोर्डिंग प्वाइंट चेंज कर सकते हैं.
  • टिकट कैंसिलेशन का ऑप्शन चुनकर आपको अपना PNR और सिक्योरिटी कैप्चा भरना होगा.
  • जिसके बाद आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक OTP भेजा जाएगा. इसके बाद आपकी डीटेल्स स्क्रीन पर दिखाई देंगी.
  • डीटेल्स को चेक कर आप कैंसिल टिकट का ऑप्शन क्लिक करें. इसके बाद आपकी रिफंड राशि आपके स्क्रीन पर दिखाई देंगी.

रिफंड के लिए करना होगा ये काम

काउंटर से लिया टिकट ऑनलाइन कैंसिल तो कराया जा सकता है, लेकिन इसके लिए रिफंड लेने आपको अपने नजदीकी PRS काउंटर पर जाना चाहिए. जहां आप टिकट दिखाकर रिफंड पा सकते हैं. हालांकि, रिफंड प्राप्त करना है, तो इस बात का ध्यान रखें कि ट्रेन के निर्धारित समय से कम 4 घंटे पहले आपको PRS काउंटर पर जमा करना होता है. इसके साथ ही वेटिंग लिस्ट या RAC टिकट ट्रेन के प्रस्थान से 30 मिनट पहले काउंटर पर जमा कराया जा सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6