Indian Railways: रेलयात्रियों को मिली बड़ी राहत, लॉकडाउन में एक्सपायर हुए MST से कर सकेंगे सफर, नहीं होगी परेशानी

indian railways monthly pass latest news in hindi: रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को एमएसटी (Monthly Seasonal Ticket) से काफी राहत पहुंचने की उम्मीद है.
Indian Railways: रेलयात्रियों को मिली बड़ी राहत, लॉकडाउन में एक्सपायर हुए MST से कर सकेंगे सफर, नहीं होगी परेशानी

इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगा पास का फायदा. (पीटीआई फोटो)

indian railways monthly pass latest news in hindi: भारतीय रेल (Indian Railways) धीरे-धीरे अब पटरी पर लौटने का काम कर रही है. कोरोना वायरस के कारण लंबे समय तक कई रूटों पर रेलवे की सेवाएं बंद रही थी. लेकिन अब अधिकतर राज्यों में ट्रेन पहले के मुकाबले ही चलाए जाने शुरू किए जा चुके हैं. देश के कई हिस्सों में पैसेंजर ट्रेन फिर दोबारा शुरू किए जा चुके हैं. उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने अन्य जोनल रेलवे (Zonal Railway) को देखते हुए अब एक बड़ा फैसला ले लिया है.

उत्तर रेलवे कुछ ट्रेनों में मंथली पास या एमएसटी (Monthly Seasonal Ticket) को दोबारा शुरू करने जा रहा है. आज यानी शुक्रवार (3.9.2021) से कुछ ट्रेनों में एमएसटी (MST) मान्य हो जाएंगे. अधिकतर राज्य में अभी रेल यात्री एक्सप्रेस ट्रेनों से सफर करने को मजबूर है. लिहाजा इस दौरान उन्हें कम दूरी वाले स्टेशनों पर जाने के लिए भी टिकट के तौर पर अच्छा खासा पैसा खर्च करना पड़ता है. ऐसे में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को एमएसटी (Monthly Seasonal Ticket) से काफी राहत पहुंचने की उम्मीद है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगा पास का फायदा

साल 2020 मार्च में ही रेल सेवा अपनी पूरी क्षमता के साथ नहीं काम कर पा रही है. ऐसे में मेल और पैसेंजर ट्रेन के बंद होने से रेलवे ने इन पासों को भी बंद करने का एलान कर दिया गया था. लेकिन अब दोबारा यात्री इन पासों का उपयोग कर सकते हैं. रेलवे की ओर से जारी किया गया यह पास कोई भी अनारक्षित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में विशेष रूप से ईएमयू, डीईएमयू, एमईएमयू, मेल एक्सप्रेस और यात्री ट्रेनों में मान्य माने जाते हैं. लॉकडाउन में एक्सपायर हुए MST से यात्री सफर करते सकते हैं, इसके लिए उन्हें रेलवे काउंटर पर जाकर अपने पास को अपडेट कराना होगा.

56 ट्रेनों में मान्य होंगे ये पास

इसके अलावा, यात्रियों को लंबी यात्रा के लिए एमएलटी पास का उपयोग करने से चेतावनी दी गई है, क्योंकि इसका उपयोग केवल निश्चित गंतव्यों के लिए है. अगर इस पास का प्रयोग कोई गलत तरीके से करता है तो उसके लिए यात्री को जुर्माना भरना पड़ सकता है. उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) ने पिछले महीने ही यात्रियों को यह राहत प्रदान कर दी थी. अब उत्तर रेलवे के सभी डिवीजन के 56 ट्रेनों में इसे लागू किया गया है. इनमें फिरोजपुर (FZR) डिवीजन के 10 ट्रेन, दिल्ली (DLI) डिवीजन के 33 ट्रेन, लखनऊ (LKO) डिवीजन के 5 ट्रेन, अंबाला डिवीजन के 4 ट्रेन और मुरादाबाद (MB) डिवीजन के 4 ट्रेनों में कल से एमएसटी मान्य होंगे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6