भारतीय रेलवे ने इस राजधानी का यात्रा समय घटाया, और तेज पहुंचाएगी ये ट्रेन

हजरत निजामुद्दीन और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच शुरू की गई तीसरी राजधानी एक्सप्रेस (22221/2) अब अपना सफर तय करने में पहले से ही कम समय लेगी. मुंबई से दिल्ली आने के लिए तो यह ट्रेन पहले की तुलना में 1 घंटा 35 मिनट कम लगेंगे.
भारतीय रेलवे ने इस राजधानी का यात्रा समय घटाया, और तेज पहुंचाएगी ये ट्रेन

मुम्बई से दिल्ली के बीच चलाई गई नई राजधानी लोगों के बीच हो रही लोकप्रिय (फाइल फोटो)

हजरत निजामुद्दीन और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच शुरू की गई तीसरी राजधानी एक्सप्रेस (22221/2) अब अपना सफर तय करने में पहले से ही कम समय लेगी. दिल्ली से मुंबई जाने में 1 घंटा 5 मिनट कम समय लगेगा. वहीं वापसी में यह गाड़ी मुंबई से दिल्ली आने के लिए पहले की तुलना में 1 घंटा 35 मिनट कम कम समय लेगी. समय में किया गया यह बदलाव ट्रायल के लिए तीन यात्राओं के लिए प्रभावी होगी. दोनों दिशाओं में पहली यात्रा पूरी हो चुकी हैं. मुंबई से दिल्ली आने की दिशा में ट्रेन 18 घंटे में दिल्ली पहुंच भी गई. अगर ट्रायल सफल रहता है तो आने वाले दिनों में इस गाड़ी में स्थाई तौर पर यह बदलाव कर दिया जाएगा.

अभी अन्य राजधानी से ज्यादा समय ले रही है
दिल्ली मुंबई के बीच यह तीसरी राजधानी है.यह राजधानी सेंट्रल रूट, जबकि बाकी दो राजधानी वेस्टर्न रेलवे रूट से गुजरती है. इसीलिए अभी भी यह दिल्ली से मुंबई का सफर तय करने में वेस्टर्न रेलवे की राजधानी से ज्यादा समय लगा रही है.वेस्टर्न रेलवे की राजधानी 12952 दिल्ली से मुंबई जाने में 15:50 घंटे जबकि 12951 मुंबई से दिल्ली आने में 15:35 घंटे समय लगाती है. वेस्टर्न रेलवे की दूसरी अगस्तक्रांति राजधानी 12954 दिल्ली से मुंबई जाने में 16:55 घंटे, जबकि 12953 मुंबई से दिल्ली आने में 17:15 घंटे लगाती है.

तीसरी राजधानी हो रही लोकप्रिय
तीसरी राजधानी नए समय के अनुसार भी 22222 दिल्ली से मुंबई जाने में 18:35 घंटे, जबकि 22221 मुंबई से दिल्ली आने में 17:55 घंटे का समय लेती है. इसी वजह से सेंट्रल रेलवे की राजधानी पैसेंजर्स के बीच लोकप्रिय नहीं हो पा रही है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मुंबई से दिल्ली आने के लिए 28 मार्च की तारीख में भी थर्ड एसी क्लास में 200 से ज्यादा सीट खाली हैं. हालांकि दिल्ली से मुंबई जाने के लिए ट्रेन फुल है.

Add Zee Business as a Preferred Source

पुश-पुल तकनीक के जरिए चलाई जा रही ट्रेन
इस मुम्बई राजधानी में स्टेशन पर रुकने - चलने एवं ब्रेक सिस्टम को बेहतर करने के लिए ट्रेन में दो इंजन लगाए जा रहे हैं. इससे ट्रेन कम समय में स्पीड और जल्द ब्रेक भी लगा लेती है. इस वजह से ट्रेन को अपना सफर तय करने में बहुत ही कम समय लगता है. इस तकनीक के प्रयोग के परिणाम ट्रायल की पहली यात्रा में सामने आ चुका है. 23 मार्च को मुंबई से चलने वाली राजधानी निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पूरे 18 घंटे के भीतर पहुंच गई थी. हालांकि एक समस्या अभी यह है कि ट्रायल के टाइम को सिस्टम में फीड नहीं किया गया है. ऐसे में पैसेंजर पुराने समय पर ही स्टेशन पर पहुंच रहे हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6