Indian Railways: पटना राजधानी को 130 किलोमीटर प्रति घंटा पर चलाया गया, जल्द पहुंच सकेंगे घर

Indian Railways को मिशन रफ़्तार के तहत बड़ी कामयाबी मिली है. दरअसल रेलवे ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए पटना से नई दिल्ली के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को पहली बार 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया गया है.
Indian Railways: पटना राजधानी को 130 किलोमीटर प्रति घंटा पर चलाया गया, जल्द पहुंच सकेंगे घर

रेलवे ने मिशन रफ्तार के तहत पटना राजधानी को 130 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पर चलाया (फोटो - भारतीय रेलवे)

Indian Railways को मिशन रफ़्तार के तहत बड़ी कामयाबी मिली है. दरअसल रेलवे ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए पटना से नई दिल्ली के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को पहली बार 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया गया है. ये ट्रेन अब इसी रफ्तार से पटना से दिल्ली की दूरी तय करेगी.

पूर्व मध्य रेल की तरफ से इस स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express) का मंगलवार को पहली बार चलाया गया. पूर्व मध्य रेल (East-Central Railway) दानापुर डिवीजन के जनसम्पर्क अधिकारी के मुताबिक 1 सितंबर से 02309 राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली राजधानी स्पेशल ट्रेन के 130 किमी प्रति घंटा की गति से चलाना शुरू कर दिया गया है. इसके साथ ही दानापुर मंडल के तहत पटना-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) मेन लाइन पर अधिकतम 130 किमी प्रति घंटा की गति के साथ ट्रेन चलाने की शुरुआत की गई.

रेलवे के मुताबिक बीते दिनों झाझा-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रेल सेक्शन पर 130 किमी किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से ट्रेनों को चलाने में सफलता मिली है. इस राजधानी ट्रेन को पटना से नई दिल्ली तक 110 की जगह 130 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब चलाया गया.

Add Zee Business as a Preferred Source

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक हावड़ा-नई दिल्ली मेन लाइन पर पहली बार इतनी तेज गति से ट्रेन चलाई गई है. ट्रेन की स्पीड को लेकर ये ऐतिहासिक सफलता है. अब उन यात्रियों के लिये ये बड़ी सुविधा होगी जो अक्सर पटना और नई दिल्ली के बीच यात्रा करते हैं. दरअसल ट्रेन की स्पीड बढ़ने से यात्रा के समय में कमी आएगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6