&format=webp&quality=medium)
Indian Railways: त्योहारों का मौसम शुरू होते ही रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाया है. नॉर्दर्न रेलवे ने दिल्ली क्षेत्र के पांच बड़े स्टेशनों पर 15 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025 तक प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री रोक दी है. इसी तरह वेस्टर्न और सेंट्रल रेलवे ने भी मुंबई और गुजरात के कई प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट पर अस्थायी रोक लगाने का ऐलान किया है.
नॉर्दर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यह फैसला दीवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए लिया गया है. 15 से 28 अक्टूबर तक प्लेटफॉर्म टिकट बिक्री बंद रहेगी इन स्टेशनों पर:
उन्होंने कहा कि “यह निर्णय स्टेशन परिसर में भीड़ कम करने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए लिया गया है. हालांकि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन, महिला यात्रियों और जरूरतमंद लोगों के साथ आने वाले परिजनों को पूछताछ काउंटर से प्लेटफॉर्म टिकट दिया जाएगा.”
वेस्टर्न रेलवे (WR) और सेंट्रल रेलवे (CR) ने भी त्योहारी सीजन में मुंबई और गुजरात के कई स्टेशनों पर यही नियम लागू किया है. वेस्टर्न रेलवे के तहत प्लेटफॉर्म टिकट बिक्री पर रोक रहेगी, उसमें बांद्रा टर्मिनस (15 से 31 अक्टूबर तक) और वापी, उधना और सूरत (गुजरात के स्टेशन) शामिल है.
WR के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर विनीत अभिषेक ने बताया कि “त्योहारों में यात्रियों की भारी भीड़ के कारण स्टेशन परिसर में अव्यवस्था न हो, इसलिए प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी गई है.”
सेंट्रल रेलवे (CR) ने अपने प्रमुख स्टेशनों पर भी प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री रोकने का फैसला किया है.
CR की ओर से बताया गया कि एलटीटी स्टेशन पर ‘होल्डिंग एरिया’ भी बनाए गए हैं ताकि अधिक भीड़ होने पर यात्रियों को सुरक्षित रूप से इंतजार कराया जा सके.
पिछले साल अक्टूबर में मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर छठ पूजा के समय अफरातफरी मच गई थी, जिसमें नौ यात्री घायल हुए थे. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस बार ऐसे हादसों से बचने के लिए पहले से ही सख्त इंतजाम किए गए हैं.
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि रोक के बावजूद कुछ मामलों में प्लेटफॉर्म टिकट जारी किए जाएंगे —
त्योहारों के मौसम में दिल्ली, मुंबई, सूरत, पटना और वाराणसी जैसे शहरों से लाखों लोग अपने घरों की ओर यात्रा करते हैं. रेलवे को आशंका है कि दीवाली और छठ पूजा के दौरान स्टेशनों पर भीड़ इतनी बढ़ जाएगी कि सुरक्षा और व्यवस्था बिगड़ सकती है. इसलिए यह कदम यात्रियों के सुरक्षित और सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.
FAQs
1. प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री कब तक बंद रहेगी?
दिल्ली क्षेत्र में 15 से 28 अक्टूबर तक और मुंबई-बांद्रा टर्मिनस पर 15 से 31 अक्टूबर तक बिक्री बंद रहेगी.
2. किन स्टेशनों पर टिकट नहीं मिलेंगे?
नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, निजामुद्दीन, आनंद विहार, गाजियाबाद, CSMT, दादर, LTT, ठाणे, कल्याण, पनवेल आदि.
3. क्या हर किसी को टिकट नहीं मिलेगा?
नहीं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन, महिलाओं और जरूरतमंद यात्रियों के सहायकों को टिकट मिल सकेगा.
4. यह फैसला क्यों लिया गया है?
त्योहारों के दौरान भारी भीड़ और संभावित अफरातफरी से बचने के लिए रेलवे ने यह कदम उठाया है.
5. क्या अन्य रेलवे जोन में भी ऐसा किया गया है?
हाँ, वेस्टर्न और सेंट्रल रेलवे ने भी मुंबई और गुजरात के प्रमुख स्टेशनों पर यही प्रतिबंध लगाया है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)