इंटरलॉकिंग के काम के चलते एक दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित, कहीं इसमें आपकी ट्रेन तो नहीं

उत्तर रेलवे के फैजाबाद स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग का काम किया जाना है. इसके चलते रेलवे की ओर से कई रेलगाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. कुछ गाड़ियों को रद्द भी किया गया है.
इंटरलॉकिंग के काम के चलते एक दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित, कहीं इसमें आपकी ट्रेन तो नहीं

फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाना है इससे कई ट्रेनें प्रभावित हैं (फाइल फोटो)

उत्तर रेलवे के फैजाबाद स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग का काम किया जाना है. इसके चलते रेलवे की ओर से कई रेलगाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. कुछ गाड़ियों को रद्द भी किया गया है.

इन रेलगाड़ियों के मार्ग में किया गया बदलाव
15 एवं 17 जून, 2019 को अमृतसर से चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर सरयू-जमुना एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग लखनऊ-फैजाबाद-षाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद-शाहगंज के रास्ते चलाई जायेगी.
16 एवं 18 जून, 2019 को जयनगर से चलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू-जमुना एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग शाहगंज-फैजाबाद-लखनऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ के रास्ते चलाई जायेगी.
18 जून, 2019 को गोरखपुर से चलने वाली 15023 गोरखपुर-यषवन्तपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग अध्योया-फैजाबाद-बाराबंकी-लखनऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग अयोध्या-शाहगंज-जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ के रास्ते चलाई जायेगी.
17 जून, 2019 को जयपुर से प्रस्थान करने वाली 19709 जयपुर-कामाख्या एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग लखनऊ-फैजाबाद-मनकापुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद-शाहगंज-अयोध्या के रास्ते चलाई जायेगी.

इन रेलगाड़ियों को किया गया रद्द
18 जून, 2019 को 14231/14232 प्रयागघाट-बस्ती-प्रयागघाट एक्सप्रेस का संचलन रद्द रहेगा.
16 एवं 18 जून, 2019 को मऊ से प्रस्थान करने वाली 15025 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस का संचलन निरस्त रहेगा.
17 जून, 2019 को आनन्द विहार टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 15026 आनन्द विहार टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस का संचलन रद्द रहेगा.
19 जून, 2019 को आनन्द विहार टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 15058 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचलन रद्द रहेगा.
16 जून, 2019 को किषनगंज से चलने वाली 15715 किषनगंज-अजमेर एक्सप्रेस का संचलन रद्द रहेगा.
17 एवं 18 जून, 2019 को अजमेर से चलने वाली 15716 अजमेर-किषनगंज एक्सप्रेस का संचलन निरस्त रहेगा.
18 जून, 2019 तक 54237/54238 मनकापुर-फैजाबाद-मनकापुर सवारी गाड़ियों का संचलन रद्द रहेगा.
18 जून, 2019 तक 54239/54240/54243/54244 अयोध्या-मनकापुर-अयोध्या सवारी गाड़ियों का संचलन रद्द रहेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6