&format=webp&quality=medium)
लखनऊ - नई दिल्ली तेजस में यात्रियों को ट्रेन में देरी के लिए मिलेगा मुआवजा (फाइल फोटो)
लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हुई तेजस एक्सप्रेस शनिवार को लगभग 3 घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंची. वहीं नई दिल्ली से लखनऊ के लिए चालाए जाने पर भी ये ट्रेन देरी से पहुंची. इस ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों को IRCTC की ओर से ट्रेन लेट होने पर मुआवजा दिया जाएगा. इस ट्रेन में लखनऊ से लगभग 451 यात्री और नई दिल्ली से लगभग 500 यात्री यात्रा कर रहे थे.
यात्रियों को मिलेगा मुआवजा
IRCTC के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन लेट होने के लिए यात्रियों को 250 रुपये तक मुआवजा दिया जाएगा. ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों के मोबाइल पर एक लिंक भेजी गया है, इस लिंक पर क्लिक करने से वे अपने मुआवजे को क्लेम कर सकेंगे.
नई दिल्ली से लखनऊ के बीच चलाई जा रही तेजस एक्सप्रेस ट्रेन चार अक्टूबर को लखनऊ से शुरू की गई थी. तेजस भारतीय रेलवे की पहली प्राइवेट ट्रेन है, फिलहाल इस ट्रेन को रेलवे का उपक्रम IRCTC चला रहा है.
पहली बार मिली ये सुविधा
ये पहली बार होगा कि देश में किसी ट्रेन के लोट होने पर यात्रियों को मुआवजा मिलेगा. तेजस शनिवार को लखनऊ से अपने निर्धारित समय सुबह 6.10 बजे के बजाय लगभग 8.55 बजे चली वहीं नई दिल्ली दोपहर 12.25 बजे के बजाय 3.40 पर पहुंची. देरीस से आने के चलते नई दिल्ली से दोपहर 3.35 बजे के बजाय शाम को लगभग 5.30 बजे इस ट्रेन को चलाया गया.