IRCTC की टिकटिंग वेबसाइट से टिकट बुक करना 1 सितंबर से होगा महंगा, जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

रेलवे ने की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा 01 सितम्बर से महंगी हो जाएगी. रेलवे ने IRCTC के ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल से टिकट बुक करने पर फिर से सर्विस चार्ज लेने का फैसला लिया है. कुछ समय पहले ऑनलाइन पेमेंट को प्रोत्साहित करने के लिए ये सर्विस चार्ज खत्म कर दिया गया था. इससे IRCTC की कमाई पर काफी असर पड़ा था.
IRCTC की टिकटिंग वेबसाइट से टिकट बुक करना 1 सितंबर से होगा महंगा, जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

आज से महंगा हो जाएगा ऑनलाइन रेल टिकट बुक करना (फाइल फोटो)

रेलवे ने की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा 01 सितम्बर से महंगी हो जाएगी. रेलवे ने IRCTC के ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल से टिकट बुक करने पर फिर से सर्विस चार्ज लेने का फैसला लिया है. कुछ समय पहले ऑनलाइन पेमेंट को प्रोत्साहित करने के लिए ये सर्विस चार्ज खत्म कर दिया गया था. इससे IRCTC की कमाई पर काफी असर पड़ा था.

रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

रेल मंत्रालय ने इसी महीने IRCTC को ऑनलाइन टिकट की बुकिंग पर सर्विस चार्ज वसूलने की अनुमति दी है. मंत्रालय की ओर से IRCTC को 30 अगस्त को भेजे गए पत्र में ये सर्विस चार्ज वसूलने की अनुमति दी गई है. सर्विस चार्ज बंद होने के बाद आईआरसीटीसी की इंटरनेट टिकटिंग से होने वाली कमाई में 26 फीसदी की गिरावट देखी गई थी. आईआरसीटीसी ई-टिकट बुक करने पर 20 रुपये से 40 रुपये तक का सर्विस चार्ज लगाएगा.

इतना महंगा होगा ऑनलाइन टिकट बुक करना

  • स्लीपर क्लास का ई-टिकट बुक करने 20 रुपये सर्विस चार्ज देना होगा.
  • AC क्लास के ई-टिकट बुक करने पर 40 रुपये सर्विस चार्ज देने होंगे.
  • भीमएप से स्लीपर के ई टिकट का पेमेंट करने पर 10 रुपये सर्विस चार्ज लगेगा.
  • भीमएप से एसी टिकट का पेमेंट करने पर 20 रुपए सर्विस चार्ज लगेगा.

नोटबंदी के बाद उठाया गया था कदम

नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए ई-टिकट पर लगने वाला सर्विस टैक्स वापस को हटा दिया गया था. रेलवे के मुताबिक रोज जारी होने कुल रिजर्वेशन टिकट में ई-टिकट की हिस्सेदारी लगभग 55 से 60 फीसदी तक है. वर्ष 2016 में ई-टिकट रोजाना कुल जारी होने वाले टिकट का 35 से 40 फीसदी था. देश में रेलवे रोज करीब 11 से 12 लाख रिजर्व टिकट जारी करता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6