नवरात्रि में ट्रेनों में मिलेगा व्रत वाला खाना, यहां देखें क्या है स्कीम

नवरात्रि में देश भर में काफी संख्या में लोग व्रत रखते हैं. ऐसे में रेलवे के उपक्रम IRCTC ने ट्रेनों में यात्रियों को व्रत का खाना ‘vrat ka khana’ देने की सुविधा शुरू की है. IRCTC अपनी e-Catering सुविधा के तहत लोगों तक ‘vrat ka khana’ का खाना पहुंचाएगा.
नवरात्रि में ट्रेनों में मिलेगा व्रत वाला खाना, यहां देखें क्या है स्कीम

नवरात्रि में ट्रेनों में मिलेगा व्रत का खाना (फाइल फोटो)

नवरात्रि में देश भर में काफी संख्या में लोग व्रत रखते हैं. ऐसे में रेलवे के उपक्रम IRCTC ने ट्रेनों में यात्रियों को व्रत का खाना ‘vrat ka khana’ देने की सुविधा शुरू की है. IRCTC अपनी e-Catering सुविधा के तहत लोगों तक ‘vrat ka khana’ का खाना पहुंचाएगा.

व्रत के खाने का ये होगा मेन्यू
IRCTC ने यात्रियों की मांग को देखते हुए व्रत के खाने के तौर पर सात्विक खाने का मेन्यू तैयार किया है. इसमें सेंधा नमक, कुट्टू के आटे की पूरी, सब्जियां, साबुदाने की खिचड़ी, मखाने और मुंगफली की नमकीन, आले की टिक्कि, नवरात्रि थाली, जीरा आलू, फ्रेच फ्राइस, साबुदाना वड़ा, फलहारी चूड़ा, फलहारी थाली, मलाई बर्फी, रसमलाई, मिल्क केक, सादी बर्फी, लस्सी, और दही शामिल है.

इन स्टेशनों पर उपलब्ध है ये सेवा
IRCTC ने ये व्रत का खाना मुसाफिरों तक पहुंचाने के लिए कई सारे रेस्टोरेंट से समझौता किया है. वहीं ये सुविधा फिलहाल चुनिंदा स्टेशनों पर ही उपलब्ध है. जिन स्टेशनों पर ये सुविधा उपलब्ध है उनमें कानपुर सेंट्रल, जबलपुर, रतलाम, जयपुर, बीना, पटना, राजेंद्र नगर, हजरत निजामुद्दीन, अम्बाला कैंट, झांसी, औरंगाबाद, अकोला, इटारसी, वसई रेाड, वापी, कल्याण, बोरीवली, दुर्ग, ग्वालियर, मथुरा, नागपुर, भोपाल, उज्जैन और अहमदाबाद स्टेशन शामिल हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

यहां से करनी होगी बुकिंग
‘vrat ka khana’ लेने के लिए रेल यात्रियों को IRCTC की e-Catering वेबसाइट www.ecatering.irctc.co.in जा कर प्री बुकिंग करनी होगी. यात्री "Food-on-track" ऐप के जरिए भी बुकिंग कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6