रेलवे ने एक्सीडेंट रोकने के लिए किया अनोखा उपाय, काफी सफल साबित हो रहा है ये कदम

रेलवे (Indian Railways) की पटरी पार करते समय रेल एक्सीडेंट से होने वाली मौतों को रोकने के लिए एक अनोखा प्रयोग किया है. रेलवे ने इन हादसों पर लगाम लगाने के लिए दादर रेलवे स्टेशन पर ग्रीस का इस्तेमान शुरू किया है.
रेलवे ने एक्सीडेंट रोकने के लिए किया अनोखा उपाय, काफी सफल साबित हो रहा है ये कदम

रेलवे ने पटरी पार करते समय होने वाले हादसों को रोकने के लिए ग्रीस का इस्तेमाल शुरू किया है. (फाइल फोटो)

रेलवे (Indian Railways) की पटरी पार करते समय रेल एक्सीडेंट से होने वाली मौतों को रोकने के लिए एक अनोखा प्रयोग किया है. रेलवे ने इन हादसों पर लगाम लगाने के लिए दादर रेलवे स्टेशन पर ग्रीस का इस्तेमान शुरू किया है.

रेलवे ने ग्रीस का प्रयोग शुरू किया

रेलवे ने दादर रेलवे स्टेशन पर पटरियों के बीच पड़ने वाली फैन्सिंग, पिलर और दीवारों पर गाड़ियों में लगने वाली काली ग्रीस लगवा दी है. ऐसे में लोगों ने कपड़े गंदे होने के डर से पटरी पार करना ही बंद कर दिया.

लोग खुद नियमों का पालन कर रहे हैं

रेलवे के इस अनोखे उपाय का परिणाम यह रहा कि जहां लोग फैन्सिंग कूद कर पटरी पार करते थे वहां वे अपने आप रेलवे के नियमों का पालन कर रहे हैं. लोगों ने पटरी पार करना बंद कर दिया और फैन्सिंग से दूरी बना ली.

बंद हुए एक्सीडेंट

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6