मोदी सरकार का बड़ा दावा! कहा- इतने लाख लोगों को दे चुके हैं रेलवे में नौकरी, 1 लाख से ज्यादा तो प्रोसेस में

Indian Railways ने 2024–2025 के लिए 1.20 लाख से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. 2025 में भी 28,000 से अधिक नई भर्तियां आने वाली हैं. पिछले 11 साल में रेलवे ने 5 लाख से ज्यादा नौकरियां दी हैं.
मोदी सरकार का बड़ा दावा! कहा- इतने लाख लोगों को दे चुके हैं रेलवे में नौकरी, 1 लाख से ज्यादा तो प्रोसेस में

Railway Jobs 2025: भारत में सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए इस समय सबसे बड़ी खुशखबरी भारतीय रेलवे से आई है. रेलवे ने आधिकारिक रूप से बताया है कि साल 2024 और 2025 में कुल 1,20,579 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है. इसके साथ ही रेलवे ने पिछले 11 सालों में 5.08 लाख नौकरियां दी हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. ये पूरी जानकारी खुद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है.

इसका मतलब साफ है कि जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके पास इस समय देश की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का सुनहरा मौका है.

2024 में कितने पदों पर निकली भर्ती?

दस्तावेज़ के मुताबिक जनवरी से दिसंबर 2024 के बीच रेलवे भर्ती बोर्ड ने कुल 10 Centralized Employment Notifications जारी की हैं, जिनमें 92,116 पद शामिल हैं. इनमें बड़ी कैटिगरी शामिल हैं.

उदाहरण के लिए असिस्टेंट लोको पायलट, टेक्नीशियन, RPF सब-इंस्पेक्टर, RPF कांस्टेबल, जूनियर इंजीनियर (JE), DMS, CMA, पैरामेडिकल कैटिगरी, NTPC ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट, लेवल-1 जैसे ट्रैकमेंटेनर, पॉइंट्समैन आदि. ये सभी कैटेगरी युवा उम्मीदवारों के बीच सबसे लोकप्रिय मानी जाती हैं.

कहीं भी नहीं हुआ पेपर लीक

रेलवे ने बताया है कि इस बार की भर्ती में सबसे खास बात यह रही कि पूरे देश में एक भी पेपर लीक की घटना सामने नहीं आई. परीक्षा पूरी तरह डिजिटल मोड यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में हुई. कुल 59,678 पदों के लिए पहले/सिंगल स्टेज CBT सफलतापूर्वक पूरा किया गया. इस प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवारों की कुल संख्या लाखों में रही. उदाहरण के लिए ALP परीक्षा में 18 लाख से ज़्यादा उम्मीदवार, टेक्नीशियन के लिए लगभग 27 लाख, RPF में 60 लाख से अधिक परीक्षार्थी (SI और Constable मिलाकर) शामिल है.

2025 में 28,463 पदों की नई भर्ती भी शुरू

रेलवे ने 2025 के लिए भी सात नई भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दी हैं जिनमें कुल 28,463 पद शामिल हैं.

⦁ 9,970 पद ALP
⦁ 6,238 टेक्नीशियन
⦁ 434 पैरामेडिकल
⦁ 368 सेक्शन कंट्रोलर
⦁ 2,585 JE/DMS
⦁ NTPC ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट

रेलवे में पिछले 20 साल में नौकरी का ट्रेंड

⦁ 2004–2005 से 2013–2014 तक 4.11 लाख नियुक्तियां
⦁ 2014–2015 से 2024–2025 तक 5.08 लाख नियुक्तियां

FAQs

1. रेलवे में 2024–2025 में कुल कितने पदों पर भर्ती हो रही है?
2024 और 2025 मिलाकर रेलवे में कुल 1,20,579 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है.

2. 2024 में कितने पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी हुए थे?
2024 में 92,116 पदों के लिए कुल 10 बड़ी नोटिफिकेशन जारी हुई थीं.

3. क्या रेलवे भर्ती में पेपर लीक की कोई घटना सामने आई?
नहीं. रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इस बार एक भी पेपर लीक या malpractice का मामला नहीं हुआ.

4. 2025 में कितने पदों के लिए नई भर्तियां आएंगी?
2025 के लिए 28,463 पदों के सात नए नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं.

5. पिछले 11 साल में रेलवे ने कितने लोगों को नौकरी दी है?
पिछले 11 साल में रेलवे ने कुल 5.08 लाख युवाओं को रोजगार दिया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6