&format=webp&quality=medium)
रेल यात्रा के लिए मात्र 49 पैसे में मिल रहा है ट्रैवल इंश्योरेंस (फाइल फोटो)
https://www.irctc.co.in/nget/: ट्रेन का टिकट बुक करते समय आप मात्र 49 पैसे चुका कर अपनी यात्रा का इंश्योरेंस कर सकते हैं. ऑन लाइन टिकट टिकट बुक करते समय इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की टिकटिंग वेबसाइट पर टिकट बुक करते समय आपसे पूछा जाता है कि क्या आप अपनी यात्रा के दौरान इंश्योरेसं लेने के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस का विकल्प लेना चाहेंगे. ये इंश्योरेंस मात्र 49 पैसे में उपलब्ध कराया जाता है.
मिलता है 10 लाख का इंश्योरेंस
IRCTC की टिकटिंग वेबसाइट पर टिकट बुक करने के बाद अंतिम विकल्प के तौर पर आपसे पूछा जाता है कि क्या आप इंश्योरेंस लेना चाहेंगे. इसके लिए आपसे 49 पैसे चार्ज किए जाएंगे. 49 पैसे चुकाने पर यात्रा के दौरान आपको 10 लाख रुपये तक का ट्रैवल इंश्योरेंस उपलब्ध कराया जाता है. रेल यात्रा के दौरान यात्री के साथ किसी भी तरह की अनहोनी होने पर यात्री और उसके परिवार को इस इंश्योरेंस का फायदा मिलता है. ट्रैवल इंश्योरेंस लेना यात्री के लिए वैकल्पिक सुविधा है. यात्री चाहें हो ये सुविधा नहीं भी ले सकते हैं.
IRCTC की वेबसाइट या ऐप के जरिए ट्रेन टिकट बुक करते समय ट्रैवल इंश्योरेंस का विकल्प आता है. टिकट बुक होने पर यात्री के मोबाइल पर एसएमएस या ई-मेल या दोनों के जरिए नॉमिनी डिटेल देने के लिए लिंक आता है. इस पर क्लिक करके सीधे इंश्योरेंस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर नॉमिनी की जानकारी भरी जा सकती है. IRCTC की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 10 लाख रुपये के ट्रैवल इंश्योरेंस का फायदा सिर्फ कन्फर्म और RAC टिकट वाले यात्रियों को ही मिलती है. वेटिंग लिस्ट ई-टिकट वालों को ये इंश्योरेंस कवर नहीं कतरा है. वहीं 5 साल से कम उम्र के बच्चों को भी ये इंश्योरेंस कवर नहीं करता है.
इस स्थिति में क्लेम कर सकते है ये इंश्योरेंस