IRCTC से हर महीने अब 6 की जगह बुक कर सकेंगे 12 टिकट, बस करना होगा ये काम

यद आप रेलवे से काफी अधिक यात्रा करते हैं और ज्यादातर IRCTC ऐप पर के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. आप IRCTC के टिकटिंग पोर्टल से एक आईडी से हर महीने अधिकतम 12 टिकट भी बुक कर सकते हैं.
IRCTC से हर महीने अब 6 की जगह बुक कर सकेंगे 12 टिकट, बस करना होगा ये काम

IRCTC के ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफार्म से हर महीने बुक कर सकेंगे इतने टिकट (फाइल फोटो)

यद आप रेलवे से काफी अधिक यात्रा करते हैं और ज्यादातर IRCTC ऐप पर के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. दसअसर दलालों पर लगाम लगाने के लिए IRCTC अपने ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल से एक आईडी से एक महीने में अधिकतम 06 टिकट बुक करने की व्यवस्था कर रखी है. लेकिन यात्री इसी पोर्टल से एक आईडी से अधिकतम 12 टिकट भी बुक कर सकते हैं. आइये जानते हैं कैसे ..

इस तरीके से हर महीने एक आईडी से बुक हो सकते हैं 12 टिकट
IRCTC के ऑनलाइन टिकटिंग पोर्टल से हर महीने 12 टिकट बुक कराने के लिए आपको अपने IRCTC अकाउंट को अपने आधार नंबर से लिंक करना होगा. एकाउंट को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया बेहद सरल है. इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको सबसे पहले IRCTC की टिकटिंग वेबसाइट पर लागइन करने के बाद माई प्रोफाइल के तौर पर दिए गए विकल्प को चुनना होगा. इसके बाद आपको यहां पर केवाईसी आधार के तौर पर एक विकल्प मिलेगा. इस विकल्प को खोलने के बाद आपको यहां अपना आधार नम्बर डालना होगा. आधार नम्बर डालने पर आपको आपके रजिस्टर्ड फोन नमबर पर एक OTP भेजा जाएगा. इस ओटीपी को आपको वेबसाइट पर डालना हेगा इसके बाद आपका वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा और आपका नम्बर रजिस्टर्ड हो जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

इनका आधार नम्बर भी देना होगा
यदि आप महीने में 06 बार से अधिक IRCTC की ऑनलाइन टिकटिंग वेबसाइट से टिकट बुक कर रहे हैं और आपके साथ कोई और भी यात्रा कर रहा है तो आपको उस व्यक्ति का भी आधार कार्ड वेबसाइट पर टिकट बुक करने के दौरान देना होगा. मास्टर लिस्ट के तहत अपने साथ जाने वाले एक यात्री का आधार नंबर भी अपडेट करना होगा. यह प्रक्रिया भी वन-टाइम पासवर्ड (OTP) के जरिए पूरी होगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6