&format=webp&quality=medium)
तत्काल टिकटों की संख्या सीमित होती है और डिमांड बहुत ज्यादा.
दिवाली का मौका है और त्योहारों पर हर कोई घर जाने के लिए कन्फर्म टिकट की कोशिश करता है. कुछ लोगों ने शायद समय रहते ही टिकट बुक कर लिए होंगे. लेकिन, कुछ लोगों का प्लान अचानक बनता है. ऐसे तत्काल में ही टिकट बुकिंग का ऑप्शन होता है. लेकिन, इंडियन रेलवे के बिजी रूट्स पर टिकट पाना आसान नहीं है.
तत्काल टिकट यात्रा से एक दिन पहले एसी क्लास के लिए सुबह 10 बजे और स्लीपर क्लास के लिए सुबह 11 बजे बुक किए जा सकते हैं. तत्काल टिकटों की संख्या सीमित होती है और डिमांड बहुत ज्यादा. इसलिए टिकट बुक करना आसान नहीं है. लेकिन, अगर आप कुछ टिप्स और ट्रिक का इस्तेमाल करेंगे तो निश्चित ही IRCTC से अपना टिकट बुक कर सकते हैं. खास बात ये है कि इन टिप्स से सबसे पहले आपका ही टिकट बुक होगा.
आइए ऐसी ही कुछ ट्रिक्स के बारे में जानें-
1. मास्टर लिस्ट का इस्तेमाल
मास्टर लिस्ट वो लिस्ट है जहां आप पहले से ही यात्रियों की संख्या के हिसाब से उनकी डिटेल्स सेव कर सकते हैं. IRCTC की वेबसाइट पर मास्टर लिस्ट में डिटेल्स सेव कर लें. आप IRCTC अकाउंट के माई प्रोफाइल सेक्शन में पैसेंजर्स की डिटेल्स सेव कर सकते हैं. इससे आपको यात्रियों की डिटेल्स भरने के लिए सिर्फ एक क्लिक की जरूरत होगी और आपका समय बच जाएगा.
2. ओटीपी रहित पेमेंट गेटवे
आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग के पेमेंट के लिए इंटरनेट बैंकिंग को सबसे तेज विकल्प माना जाता है. लेकिन, आप चाहें तो पेमेंट के लिए ऐसा विकल्प चुन सकते हैं, जिसके लिए ओटीपी की जरूरत न हो. जैसे ई-वॉलेट, पेटीएम और UPI. इससे टिकट बुकिंग में देरी नहीं होगी.
3. इंटरनेट स्पीड
टिकट बुक करने से पहले हाईस्पीड इंटरनेट की ज्यादा जरूरत है. क्योंकि, वेबसाइट लोड होने में काफी वक्त लेती है. ऐसे में स्पीड स्लो होने पर बुकिंग में कई बार एरर आता है. एरर आने पर टिकट बुकिंग के दौरान पेमेंट फेल हो सकता है. ऐसे में टिकट बुक नहीं होती.
4. पहले से करें बुकिंग की तैयारी
तत्काल टिकट की बुकिंग के लिए आपकी स्पीड भी बहुत जरूरी है. कौन सा टैब कहां है और कैसे इंस्ट्रक्शन को फोलो करना है. इसके लिए टिकट बुकिंग करने की पहले से तैयारी रखें.
5. पहले ही कर लें लॉग इन
तत्काल कोटा खुलने से 1-2 मिनट पहले लॉग इन करें. स्टेशन कोड और बर्थ का चयन पहले कर लें. इसके बाद तत्काल कोटा खुलते मास्टर लिस्ट से यात्रियों के नाम सेलेक्ट करके सीधे पेमेंट ऑप्शन पर चले जाएं.
6. पेमेंट डिटेल्स रखें पास
पेमेंट के लिए सभी बैंक डिटेल आपके पास रखिए. हो सके तो इंटरनेट बैंकिंग या OTP रहित पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल कीजिए. ओटीपी के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल अपने पास रखें.
7. दो ब्राउजर का करें इस्तेमाल
टिकट बुकिंग की संभावना बढ़ाने के लिए एक ही आईडी से दो अलग-अलग ब्राउजर पर लॉग-इन न करें. एक ब्राउजर पर काम न हो तो दूसरे से ट्राई करें.
8. ज्यादा कोटे वाली ट्रेन में ट्राई करें
कुछ ट्रेन के टिकट सबसे पहले बुक होते हैं. अगर आपको भी कन्फर्म टिकट चाहिए तो दूसरी ट्रेन को पहले ट्राई कर सकते हैं. उस ट्रेन में टिकट बुक कराइए, जिसमें तत्काल टिकट का सबसे ज्यादा कोटा हो. इन ट्रिक्स को अपनाकर आप तत्काल टिकट पा सकते हैं.