भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने बुढ़वल-सीतापुर-रोजा हो कर चलने वाली ट्रेनों के रूट में बदलाव करने का फैसला लिया है. इन ट्रेनों को बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ -आलमनगर -रोजा के रास्ते चलाया जाएगा. यहां ज्यादातर ट्रेनों के रूट में 14 अक्टूबर से बदलाव किया गया है. ये सभी ट्रेनें पूर्व की ओर जाने वाली ट्रेनें हैं.
यात्रियों को दी जा रही है जानकारी
NER रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जिन ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है ज्यादातर वो ट्रेनें दिल्ली से गोरखपुर और बिहार की ओर जाती हैं. ऐसे में इस रूट के स्टेशनों पर यात्रियों को इन ट्रेनों का रूट बदलने की जानकारी दी जा रही है.
Add Zee Business as a Preferred Source
इन ट्रेनों का रूट बदला गया
- 13 अक्टूबर,2019 से कटिहार से चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाल एक्सप्रेस बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-आलमनगर-रोजा के रास्ते चलाई जाएगी.
- 14 अक्टूबर,2019 से अमृतसर से चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस रोजा-आलमनगर-लखनऊ-बाराबंकी-बुढ़वल के रास्ते चलाई जायेगी.
- 14 अक्टूबर,2019 से गोरखपुर से चलने वाली 12555 गोरखपुर-हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-आलमनगर-रोजा के रास्ते चलाई जायेगी.
- 14 अक्टूबर,2019 से हिसार से चलने वाली 12556 हिसार-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस रोजा-आलमनगर-लखनऊ-बाराबंकी-बुढ़वल के रास्ते चलाई जायेगी.
- 14 अक्टूबर,2019 से दरभंगा से चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-आलमनगर-रोजा के रास्ते चलाई जायेगी.
- 14 अक्टूबर,2019 से नई दिल्ली से चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस रोजा-आलमनगर-लखनऊ-बाराबंकी-बुढ़वल के रास्ते चलाई जायेगी.