त्योहारों के बाद घर वापस आने को ट्रेनों में मिलेगी कन्फर्म सीट, रेलवे ने किया ये ऐलान

ट्रेनों में लम्बी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए कई नियमित ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच बढ़ाने का ऐलान किया है. ज्यादातर पूर्वी U.P और बिहार से देश के अलग - अलग हिस्सों में जाने वाली ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच बढ़ाए गए हैं.
त्योहारों के बाद घर वापस आने को ट्रेनों में मिलेगी कन्फर्म सीट, रेलवे ने किया ये ऐलान

रेलवे ने इन रेगुलर ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच बढ़ाए (फाइल फोटो)

ट्रेनों में लम्बी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए कई नियमित ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच बढ़ाने का ऐलान किया है. ज्यादातर पूर्वी U.P और बिहार (Bihar) से देश के अलग - अलग हिस्सों में जाने वाली ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच बढ़ाए गए हैं.

कई ट्रेनों में लगाए जा रहे हैं एक्स्ट्रा कोच

NER रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों पर घर आए लोगों के वापस जाने के चलते ट्रेनों में वेटिंग काफी अधिक है. ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाए जा रहे हैं. इन डिब्बों को सिस्टम में फीड करने के निर्देश दे दिए गए हैं. डिब्बों को सिस्टम में फीड करते ही काफी संख्या में यात्रियों की सीट कन्फर्म हो जाएगी. इससे जहां यात्रियों को कन्फर्म सीट मिल सकेगी वहीं दलालों पर भी लगाम लगेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

इन ट्रेनों में बढ़ाए गए एक्स्ट्रा कोच

  • 15113 लखनऊ जंग्शन-छपरा कचहरी एक्सप्रेस में 30 अक्टूबर, 2019 को लखनऊ जंग्शन से स्लीपर क्लास का एक एक्स्ट्रा कोच लगाया जाएगा.
  • 15114 छपरा कचहरी-लखनऊ जंग्शन एक्सप्रेस में 30 अक्टूबर और 01 नवम्बर, 2019 को छपरा कचहरी से स्लीपर क्लास का एक एक्स्ट्रा कोच लगाया जाएगा.
  • 12530 लखनऊ जंग्शन-पाटिलीपुत्र एक्सप्रेस में 30 अक्टूबर, 2019 को लखनऊ जंग्शन से AC3 क्लास, चेयरकार और एसी चेयरकार क्लास का एक-एक एस्ट्रा कोच लगेगा.
  • 12529 पाटिलीपुत्र-लखनऊ जंग्शन एक्सप्रेस में 30 अक्टूबर, 2019 को पाटिलीपुत्र से AC3 क्लास, चेयरकार और एसी चेयरकार क्लास का एक-एक एस्ट्रा कोच लगेगा.
  • 15013 लखनऊ जंग्शन-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस में 30 अक्टूबर, 2019 को लखनऊ जंग्शन से स्लीपर क्लास का एक एक्स्ट्रा कोच लगाया जाएगा.
  • 15014 चण्डीगढ़-लखनऊ जंग्शन एक्सप्रेस में 31 अक्टूबर और 01 नवम्बर, 2019 को चण्डीगढ़ से शयनयान क्लास का एक एक्सट्रा कोच लगाया जाएगा.
  • 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 30 अक्टूबर, 2019 को पनवेल से स्लीपर क्लास का एक एक्स्ट्रा कोच लगाया जाएगा.
  • 12538 मंडुवाडीह-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में 30 अक्टूबर, 2019 को मंडुवाडीह से 3AC क्लास का एक एक्स्ट्रा कोच लगाया जाएगा.
  • 12537 मुजफ्फरपुर-मंडुवाडीह एक्सप्रेस में 30 अक्टूबर, 2019 को मुजफ्फरपुर से 3AC क्लास का एक एक्स्ट्रा कोच लगाया जाएगा.
  • 22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस में 30 अक्टूबर, 2019 को छपरा से स्लीपर क्लास का एक एक्स्ट्रा कोच लगाया जाएगा.
  • 22532 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस में 30 अक्टूबर, 2019 को मथुरा से स्लीपर क्लास का एक एक्स्ट्रा कोच लगाया जाएगा.
  • 15054 लखनऊ जंग्शन-छपरा एक्सप्रेस में 30 अक्टूबर, 2019 को लखनऊ जं से स्लीपर क्लास का एक एक्स्ट्रा कोच लगाया जाएगा.
  • 15053 छपरा-लखनऊ जंग्शन एक्सप्रेस में 31 अक्टूबर, 2019 को छपरा से स्लीपर क्लास का एक एक्स्ट्रा कोच लगाया जाएगा.
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6