त्योहारों में रेलवे ने किया ऐसा इंतजाम की मिलेगी कन्फर्म टिकट, जानिए कैसे

रेल यात्रियों की मांग को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने दो जोड़ी ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाने का फैसला लिया है. ये ट्रेनें बांद्रा टर्मिनस से उत्तर प्रदेश (U.P) तक चलाई जा रही हैं.
त्योहारों में रेलवे ने किया ऐसा इंतजाम की मिलेगी कन्फर्म टिकट, जानिए कैसे

रेलवे के इस कदम से मिल सकेगा कन्फर्म टिकट (फाइल फोटो)

रेल यात्रियों की मांग को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने दो जोड़ी ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाने का फैसला लिया है. ये ट्रेनें बांद्रा टर्मिनस से उत्तर प्रदेश (U.P) तक चलाई जा रही हैं.

इन ट्रेनों में बढ़ाए गए कोच

बांद्रा टर्मिनस से झांसी के बीच चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 11804/11803 में अस्थाई तौर पर एक AC3 क्लास का एक डिब्बा और स्लीपर क्लास का एक डिब्बा जोड़ने का फैसला लिया गया है. बांद्रा टर्मिनल से इस ट्रेन में 08 अक्टूबर से और झांसी स्टेशन से 06 अक्टूबर से इस ट्रेन में ये डिब्बे जोड़े जाएंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

इस दौरान बढ़ेंगे कोच

बांद्रा टर्मिनस से झासी के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 11104/11103 में AC3 क्लास के दो एक्स्ट्रा कोच जोड़ने का फैसला लिया गया है. वहीं स्लीपर क्लास के पांच एक्स्ट्रा डिब्बे इस ट्रेन में जोड़े जाएंगे. बांद्रा टर्मिनस से इस ट्रेन में 09 अक्टूबर से 01 जनवरी 2020 तक और झांसी से 07 अक्टूबर से 30 दिसम्बर 2019 तक इस ट्रेन में डिब्बे बढ़ाए जाएंगे.

07 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग

एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 11104/11103 झांसी एक्सप्रेस में एक 2 एसी का डिब्बा लगाने का भी फैसला लिया गया है. इस डिब्बे के लिए टिकटों की बुकिंग 07 अक्टूबर से शुरू होगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6