NER रेलवे ने यात्रियों की मांग को देखते हुए कई एक्सप्रेस ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाने का फैसला लिया है. इन एक्स्ट्रा डिब्बों को सिस्टम में फीड करने के आदेश दिए जा चुके हैं. इन एक्स्ट्रा कोचों के सिस्टम पर आते ही काफी संख्या में वेटिंग टिकट वाले यात्रियों के टिकट कन्फर्म हो जाएंगे.
यात्रियों को मिल सकेगा कन्फर्म टिकट
NER रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक एक्स्ट्रा कोचों की फीडिंग फीडिंग करने के आदेश दिए जा चुके हैं. इससे यात्रियों को इसका फायदा तुरंत मिलेगा और उन्हें कन्फर्म सीट मिल सकेगी. रेलवे की इस व्यवस्था से एक तरफ जहां यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलेगी वहीं टिकट दलालों पर लगाम लगाने में भी मदद मिलेगी.
इन ट्रेनों में बढ़ाए गए एक्स्ट्रा कोच
Add Zee Business as a Preferred Source
- ट्रेन संख्या 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चैरा चैरा एक्सप्रेस में 11 और 13 अक्टूबर, 2019 को गोरखपुर से स्लीपर क्लास का एक एक्सट्रा कोच लगाया जाएगा.
- ट्रेन संख्या 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चैरी चैरा एक्सप्रेस में 12 और 14 अक्टूबर, 2019 को कानपुर अनवरगंज से स्लीपर क्लास का एक एक्सट्रा कोच लगाया जाएगा.
- ट्रेन संख्या 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 13 और 14 अक्टूबर, 2019 को गोरखपुर से स्लीपर क्लास का एक एक्सट्रा कोच लगाया जाएगा.
- ट्रेन संख्या 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में 15 और 16 अक्टूबर, 2019 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से स्लीपर क्लास का एक एक्सट्रा कोच लगाया जाएगा.
- ट्रेन संख्या 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस में 12 अक्टूबर, 2019 को गोरखपुर से स्लीपर क्लास का एक एक्सट्रा कोच लगाया जाएगा.
- ट्रेन संख्या 15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस में 13 अक्टूबर, 2019 को कोलकाता से स्लीपर क्लास का एक एक्सट्रा कोच लगाया जाएगा.